Ro no D15139/23

ओवरलोड ऑटो संचालन पर होगी सख्त कार्रवाई यातायात पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से चलाएंगे विशेष जांच अभियान

जशपुरनगर 13 मई 2026/ ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर संचालन करने संबंधी प्राप्त शिकायत पर जिला परिवहन अधिकारी जशपुर ने बताया कि इस प्रकार की अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र ही विशेष जांच अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान के दौरान ओवरलोड सवारी लेकर संचालित होने वाले ऑटोरिक्शा एवं नियमों के विरुद्ध चल रहे वाहनों की सघन जांच की जाएगी। जांच के दौरान जिन ऑटोरिक्शा संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज जैसे बीमा, फिटनेस, वैध परमिट एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए जाएंगे अथवा जो वाहन क्षमता से अधिक सवारी लेकर संचालित होते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही निर्धारित समझौता शुल्क भी वसूला जाएगा।
जिला प्रशासन ने सभी ऑटोरिक्शा संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों के समस्त आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें और उन्हें वाहन में अनिवार्य रूप से संधारित करें। नियमों का पालन करते हुए ही वाहन संचालन सुनिश्चित करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में चलाए जाने वाले अभियान के माध्यम से जिले में सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल