Ro no D15139/23

नकली खाद, बीज बेचने वालों और इसमें अधिकृत विक्रेताओं की संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई  रामविचार नेताम

*कृषि मंत्री ने खाद व बीज विक्रेताओं पर नजर रखने, स्टॉक के नियमित परीक्षण, गुणवत्ता की जांच तथा किसानों की शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश*

*नकली खाद, बीज की बिक्री पर अधिकृत विक्रेताओं पर एफआईआर के साथ लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे*

रायपुर. 3 जून 2025. कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने प्रदेश में नकली खाद और बीज बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसमें अधिकृत विक्रेताओं की संलिप्तता पाए जाने पर एफआईआर के साथ ही लाइसेंस रद्द करने को कहा है। श्री नेताम ने विभागीय अधिकारियों को खाद व बीज विक्रेताओं पर नजर रखने, स्टॉक का नियमित परीक्षण करने, गुणवत्ता व मानकों की जांच करने तथा इस संबंध में किसानों की शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में नकली (डुप्लीकेट) खाद की बिक्री और जमाखोरी की बढ़ती घटनाओं को सरकार गम्भीरता से ले रही है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा है कि किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी या अधिकृत विक्रेता नकली खाद, बीज की बिक्री में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। दोषियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाएंगे और उनके विरुद्ध एफआईआर (FIR) दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

श्री नेताम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे खाद विक्रेताओं पर नियमित निगरानी रखें, खाद व बीज के स्टॉक का नियमित परीक्षण करें तथा खाद मानक के अनुरूप है या नहीं, इसकी भी जांच नियमित करें। उन्होंने किसानों से प्राप्त शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री श्री नेताम ने किसानों से अपील की है कि वे खाद और बीज के अधिकृत विक्रय केन्द्रों से ही इन्हें खरीदें। किसी भी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी की सूचना तुरंत नजदीकी कृषि कार्यालय को दें।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    गुड फ्राइडे पर मसिहियो ने यीशु मसीह का स्मरण कर निकाला जुलूस

    रायपुर। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को किया गया। चर्चों में उद्धार का यह पर्व सादगी के…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?