Ro no D15139/23

अधोसंरचना कार्यों की समीक्षा में सख्त निर्देश, धमतरी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

सड़क, पानी और कनेक्टिविटी पर फोकस, कलेक्टर ने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा
धमतरी में तेज हो रहा विकास, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर कलेक्टर की सख्ती

धमतरी, 18 मार्च 2026/जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग (PWD), PWD ब्रिज, एनएचएआई, जल संसाधन विभाग (WRD), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE), क्रेडा तथा नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक एवं तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास जिले की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में धमतरी जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—धमतरी, सिहावा एवं कुरूद—में संचालित सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की गहन समीक्षा की गई। विशेष रूप से कोलियारी–खरेगा–दोनर–जोरातराई मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य को जिले की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रेखांकित किया गया। लगभग 25 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग में सबग्रेड कार्य 28 किलोमीटर तक पूर्ण हो चुका है, वहीं जीएसबी (GSB) एवं डब्ल्यूएमएम (WMM) कार्य भी चरणबद्ध रूप से प्रगति पर हैं। डब्ल्यूएमएम की प्रथम परत 6.50 किलोमीटर तक पूर्ण हो चुकी है, जो परियोजना की तेज प्रगति को दर्शाता है।
कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, सतत मॉनिटरिंग एवं तकनीकी गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य दीर्घकालिक एवं टिकाऊ हो सकें। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा बाधाओं का त्वरित निराकरण करने पर भी जोर दिया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नवीन बजट में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सी.सी. सड़क निर्माण के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसके अंतर्गत बेंद्रानवागांव चौक से नहर तक पुलिस ग्राउंड मार्ग, डाक बंगला मुक्तिधाम से पंचवटी कॉलोनी मार्ग, दानीटोला स्कूल चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए शीतकुंड मार्ग, कन्या महाविद्यालय से दुलारी नागरा स्ट्रीट, जलविहार कॉलोनी की आंतरिक सड़कें तथा जोधपुर गौठान से पंचवटी कॉलेज मार्ग जैसे प्रमुख मार्गों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा और नागरिकों को सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक आवागमन सुविधा प्राप्त होगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शहर में सड़क चौड़ीकरण, रेलवे यार्ड से एनएच-30 तक कनेक्टिविटी तथा अमलतासपुरम से कलेक्ट्रेट एवं रूद्री तक नए मार्गों के निर्माण से यातायात दबाव में कमी आएगी तथा शासकीय सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुगम होगी। साथ ही, धमतरी-नगरी मार्ग एवं अन्य प्रमुख संपर्क मार्गों के उन्नयन से अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय आवागमन को मजबूती मिलेगी, जिससे व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के विकास पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर ने कहा कि सिहावा एवं नगरी क्षेत्र में स्वीकृत सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों से दूरस्थ ग्रामों का वर्षभर संपर्क बना रहेगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी और स्थानीय उत्पादों के विपणन को भी गति मिलेगी।
जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा के दौरान नगरी एवं घटुला-सांकरा क्षेत्र के लिए जल कार्य में हो रही धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन योजनाओं के पूर्ण होने पर धमतरी जिला अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ प्राप्त होगा।बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta