Ro no D15139/23

दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सख्त निगरानी

खोवा, मिठाई और दूध के नमूनों की जांच, मिलावटखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई

अम्बिकापुर 17 अक्टूबर 2025/  दीपावली त्यौहार के अवसर पर नकली खोवा, मिठाई तथा दूध जैसे खाद्य पदार्थों में संभावित मिलावट को रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, सरगुजा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार और अभिहित अधिकारी सरगुजा के मार्गदर्शन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच हेतु सघन छापेमार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के तहत जिले के प्रमुख मिठाई दुकानों, डेयरी उत्पाद विक्रेताओं, किराना दुकानों एवं फल विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।

चलित खाद्य प्रयोगशाला वैन से की जा रही मौके पर जांच
खाद्य निरीक्षण अभियान के दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला वाहन (मोबाइल वैन) के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की जा रही है। टीम द्वारा अम्बिकापुर क्षेत्र में स्थित मेसर्स पंचशील मनपसंद, एसबीआई कलेक्टोरेट ब्रांच के पास से खोवा, जलेबी एवं खाखरा के नमूने संकलित किए गए।

साथ ही, अम्बिकापुर नगर क्षेत्र में फेरी लगाकर दूध विक्रय करने वाले विक्रेताओं से 11 दूध के नमूने जांच हेतु एकत्र किए गए हैं। इन सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है।

मिलावट पर होगी सख्त कार्रवाई
राज्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की मिलावट या खाद्य गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मिठाई, खोवा, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय स्वच्छता, गुणवत्ता एवं पैकेजिंग की जांच अवश्य करें तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी विभाग को तत्काल दें।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार से किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कानः 75 प्रतिशत अनुदान पर मिला विद्युत पंप, मुख्यमंत्री का जताया आभार दूर हुई सिंचाई की समस्या, अब समय पर मिलेगा खेतों को पानी, बढ़ेगी आमदनी

      अम्बिकापुर 27 मई 2026/  राज्य सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ एक…

    Read more

    राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना बनी बेसहारा का संबल डाड़गांव की संपतिया को मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता ’सुशासन तिहार’ में त्वरित मदद मिलने पर हितग्राही ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

      अम्बिकापुर 27 मई 2026/  राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं संकट की घड़ी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल साबित हो रही हैं। श्सुशासन तिहारश् के तहत त्वरित कार्रवाई…

    Read more

    NATIONAL

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी