Ro no D15139/23

कलेक्टर हरिस एस का कड़ा रुख-शिक्षा की गुणवत्ता और अपार आईडी अद्यतन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

खंड शिक्षा अधिकारी सहित खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं प्राचार्यों की बैठक  में  दिए निर्देश
 
 जगदलपुर, 04 नवम्बर 2025/ जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में सोमवार की शाम को कलेक्टोरेट के प्रेरणाकक्ष में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को शैक्षणिक परिणामों में सुधार और विद्यार्थियों की अपार आईडी के शत-प्रतिशत अद्यतन पर विशेष बल दिया गया।
         कलेक्टर श्री हरिस ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कक्षाओं के लिए तत्काल अतिरिक्त 2 घंटे की कक्षाएं लगाई जाएं। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अधिक से अधिक अंक प्राप्त करें। जुलाई, अगस्त, सितंबर की मासिक परीक्षाओं के विश्लेषण के आधार पर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान जैसे कमजोर विषयों में सुधार के लिए विशेष रणनीति बनाने को कहा गया है। कलेक्टर ने परिणामों में लगातार कम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के विषय शिक्षकों को नोटिस जारी करने और उसकी एंट्री उनकी सर्विस बुक में करने का सख्त निर्देश भी दिया। इसके अतिरिक्त 12 वीं के 200 मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें मोटिवेशन, एक्स्ट्रा कोचिंग और डाउट क्लीयरिंग सेशन प्रदान करने की योजना बनाने को कहा गया।
      कलेक्टर ने शैक्षणिक सुधारों के साथ-साथ सभी पात्र विद्यार्थियों की अपार आईडी शत-प्रतिशत बनाने और अद्यतन करने के कार्य में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने 30 नवंबर तक इस कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों को नियमित रूप से अपार शिविर लगाने और शिविर में हुए कार्यों की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को ग्राम पंचायत और अशासकीय संस्थाओं के अपार के आधार पर सूची बनाकर आईडी बनाने की योजना जमा करने को कहा गया है, जबकि अनुविभागीय दंडाधिकारी के समन्वय से आईडी बनाने की योजना तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।
      कलेक्टर ने विद्यालयीन अनुशासन और निरीक्षण पर जोर देते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ माॅनिटरिंग भी सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 85 प्रतिशत से कम है, वहाँ अनुशासन की कमी मानते हुए तत्काल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिक्षक एवं अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन अत्यंत गंभीरता और निष्ठा से करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक पांडे सहित सभी सहायक परियोजना समन्वयक तथा जिले में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक तथा विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
  • Related Posts

    जगदलपुर के धरमपुरा में ऐतिहासिक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धाएं

    पदक तालिका में ओडिशा सबसे आगे जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बस्तर के हृदय स्थल जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की…

    Read more

    कलेक्टर ने किया ओवर द काउंटर हेल्प डेस्क का उद्घाटन छत्तीसगढ़ में अब फिजिकल चालान बंद

    डिजिटल ई-चालान से ही होगा भुगतान जगदलपुर, 1 अप्रैल 2026/ प्रदेश में वित्तीय व्यवस्था को पूरी तरह पेपरलेस बनाने की दिशा में आज एक नई शुरूआत हुई। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…