Ro no D15139/23

दिन में ठीक, रात में तेज खांसी, जानिए इसके पीछे की 3 वजह

Chronic Cough: अगर दिनभर सब ठीक रहता है, लेकिन रात को बिस्तर पर जाते ही खांसी शुरू हो जाती है, तो इसे केवल  का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कई बार रात में खांसी बढ़ने की वजह शरीर की स्थिति बदलना होती है. लेटने पर नाक और गले में जमा बलगम, सांस की नलियों की संवेदनशीलता या पेट का एसिड खांसी को बढ़ा सकता है. मेयो क्लिनिक, NHS और Harvard Health Publishing की जानकारी के अनुसार, रात में खांसी बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें पोस्टनेजल ड्रिप, अस्थमा और एसिड रिफ्लक्स प्रमुख कारणों में शामिल हैं.

सिर्फ सर्दी-जुकाम नहीं, इन 3 समस्याओं का भी हो सकती है संकेत

गले में बलगम गिरना भी हो सकता है कारण

पोस्टनेजल ड्रिप में नाक का बलगम गले के पिछले हिस्से में जाने लगता है. दिन में हम सीधे रहते हैं, इसलिए बलगम आसानी से नीचे चला जाता है या बाहर निकल जाता है. लेकिन रात में लेटने पर यही बलगम गले में जमा होकर जलन पैदा कर सकता है. इससे बार-बार गला साफ करने की इच्छा और खांसी हो सकती है. आम संकेत

  • गले में कुछ जमा होने जैसा महसूस होना.
  • बार-बार गला साफ करना. रात में खांसी बढ़ना.
  • नाक बंद या बहना.

अस्थमा में रात की खांसी बढ़ सकती है

अस्थमा केवल सांस फूलने या घरघराहट तक सीमित नहीं है. कुछ लोगों में खांसी इसका प्रमुख लक्षण हो सकती है. रात में सांस की नलियों की संवेदनशीलता बढ़ने से खांसी, सीने में जकड़न या घरघराहट ज्यादा महसूस हो सकती है. अगर हर रात लगभग एक ही समय पर खांसी बढ़ती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.

एसिड रिफ्लक्स भी हो सकता है वजह

रात में खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है. इसे गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स या GERD कहा जाता है. यह एसिड गले में जलन पैदा कर सकता है और कुछ लोगों में सूखी खांसी शुरू हो सकती है. सीने में जलन, मुंह में खट्टा स्वाद या खाना ऊपर आने जैसा महसूस होना इसके संकेत हो सकते हैं.

कब डॉक्टर से मिलना जरूरी है

अगर खांसी लगातार बनी हुई है या इसके साथ सांस लेने में परेशानी, सीने में दर्द, खून आना, तेज घरघराहट या अचानक वजन कम होना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज न करें. खांसी का सही कारण जानने के लिए डॉक्टर लक्षणों और मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर जांच की सलाह दे सकते हैं.

  • Related Posts

    वरलक्ष्मी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ध्यान रखें ये बातें

    Varalakshmi Vrat 2026 does and don’ts: वरलक्ष्मी व्रत मां लक्ष्मी की कृपा, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना से रखा जाता है. दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों…

    Read more

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

      क्या मिला दोनों को… ? एक परिवार को मौत दूसरे को जेल…. आजीवन कारावास न्याय हुआ तो। फिर कहां गयी रेत… कहां गया धन…. कहां गया रूतबा…। बचा क्या…

    Read more

    NATIONAL

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय