Ro no D15139/23

छात्रा राधिका शर्मा ने मंत्री को भेंट की तस्वीर, मंत्री ने दी कलम,

*महापौर ने की ईनाम की घोषणा*

धमतरी, 25 जून 2025 / जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर आज धमतरी स्थित पीएम श्री हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी राधिका शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल हुए राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा को उनकी तस्वीर भेंट की। मंत्री श्री वर्मा ने छात्रा की इस सुंदर कलाकृति की सराहना की और प्रसन्नता जाहिर करते हुए राधिका को अपनी कलम भेंट की। वहीं, महापौर श्री रामू रोहरा ने छात्रा की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उसे 1,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अंगीरा ध्रुव, पार्षद श्री श्यामलाल नेताम, डीएमसी श्री विनय जैन एवं श्री भुवन जैन, श्री सूर्यवंशी, सहायक संचालक श्री एलडी चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    12 जून को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन एवं चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह

    जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह एवं जिले के चयनित अग्निवीरों का सम्मान समारोह दिनांक 12…

    Read more

    कौशल विकास प्रशिक्षण से युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने प्रदान किए जॉब ऑफर लेटर एवं प्रमाण पत्र

    धमतरी, 10 जून 2026/ जिले के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को एक और सफलता मिली है।…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी