Ro no D15139/23

महाविद्यालयों में छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ समाज निर्माण की शपथ

 

“नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत सात महाविद्यालयों में नुक्कड़ नाटक, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन

धमतरी, 20 अगस्त 2026/ कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में चल रहे “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान की कड़ी में सौ सप्ताह के इस विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले के सात महाविद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता कर नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश दिया।
बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद, शासकीय कन्या महाविद्यालय धमतरी, सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय नगरी, शासकीय महाविद्यालय आमदी, छत्तीसगढ़ महतारी महाविद्यालय भखारा तथा यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में एक साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, चित्रकला, स्लोगन लेखन, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।
15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन संबंधित महाविद्यालयों में पदस्थ मेरा युवा भारत प्रभारी प्राध्यापकों तथा कैंपस एम्बेसडरों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी श्रीमती श्रुति डोंगरे ने भी युवाओं को नशे से दूरी बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश के भविष्य की धुरी है और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मूल उद्देश्य युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हुए उन्हें नशामुक्ति के संदेशवाहक के रूप में तैयार करना है, ताकि वे स्वयं के साथ-साथ समाज को भी नशे की बुराई से दूर रखने में अपनी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विकसित एवं नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर जागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा एवं अधिकारों की दी जानकारी

      रायपुर ,20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला संचालित की जा रही है। इसी…

    Read more

    कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

      – बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी – भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ