Ro no D15139/23

5 दिवसीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखे विमान निर्माण और उड़ान के वैज्ञानिक सिद्धांत।

जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों के लिए संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित 5 दिवसीय आवासीय एयरोमॉडलिंग प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक सोच एवं नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से कराए गए इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को विमानन विज्ञान, एयरोडायनामिक्स एवं एयरोमॉडलिंग के सिद्धांतों को व्यवहारिक गतिविधियों के साथ सीखने का अवसर मिला।
संयुक्त कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
पाँच दिनों तक विद्यार्थियों ने विमान उड़ान के वैज्ञानिक सिद्धांत, विमान की संरचना, उड़ान नियंत्रण प्रणाली, एयरफॉइल, लिफ्ट, ड्रैग, थ्रस्ट, सेंटर ऑफ ग्रैविटी तथा आधुनिक विमानन तकनीकों का अध्ययन किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 3क् वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से कॉकपिट एवं विमान संचालन का आभासी अनुभव भी कराया गया।
प्रशिक्षक सुभाष देवांगन और राजेश राजपूत ने विद्यार्थियों को वायुगतिकी की ट्रेनिंग दी । एयरोमॉडल प्रशिक्षण के प्रायोगिक सत्रों में विद्यार्थियों ने पेपर प्लेन, बूमरैंग, एयरक्राफ्ट पज़ल्स तथा एयरोमॉडल निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लिया। अंतिम चरण में उन्होंने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में एयरोमॉडल के संतुलन, नियंत्रण और उड़ान परीक्षण की प्रक्रिया को समझा।
यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को केवल विज्ञान की सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं देते, बल्कि उन्हें व्यावहारिक प्रयोग, समस्या समाधान, टीमवर्क और नवाचार आधारित सोच विकसित करने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन में यशस्वी जशपुर के अवनीश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

    आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना   रायपुर, 30 अगस्त 2026। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत सारबहरा की श्रीमती…

    Read more

    चूल्हा-चौका तक सीमित जिंदगी से आत्मनिर्भरता की उड़ान

    *कभी घर की चारदीवारी तक सीमित थीं लक्ष्मनिया दीदी, आज गांव में डिजिटल सेवाओं की बनीं पहचान*   *बैंक मित्र से बीसी सखी तक का सफर, खुद की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प