Ro no D15139/23

दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

जशपुरनगर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत गठित त्रिवेणी बकरी महिला प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा राजकीय कार्यालय के निर्देशन कलेक्टर श्री रोहित व्यास मार्गदर्शन में दो दिवसीय 5 से 6 अगस्त तक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में जशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर जिलों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (BOD), क्लस्टर समन्वयक तथा संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड सदस्यों की क्षमता का विकास करना, प्रोड्यूसर कंपनी के प्रभावी संचालन, व्यवसाय विकास, वित्तीय प्रबंधन, सुशासन तथा बकरी पालन आधारित आजीविका को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार सहित पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए बकरी पालन के वैज्ञानिक प्रबंधन, प्रोड्यूसर कंपनी की कार्यप्रणाली, निदेशक मंडल की भूमिका एवं दायित्व, बाजार से जुड़ाव तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर तीनों जिलोंकृजशपुर, सरगुजा एवं बलरामपुर- के अधिकारियों एवं बोर्ड सदस्यों के मध्य अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया तथा प्रोड्यूसर कंपनी को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सदस्य-केंद्रित संस्था के रूप में विकसित करने हेतु सामूहिक रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कंपनी के माध्यम से बकरी पालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि करने तथा तीनों जिलों के समन्वय से कंपनी को एक सफल एवं आदर्श महिला प्रोड्यूसर कंपनी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    नमो दीदी ड्रोन योजना ने दिया नया रोजगार

    *ड्रोन दीदी बनकर महिलाएं भर रही सफलता की नई उड़ान*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. बिलासपुर के मस्तुरी विकासखंड के ग्राम पोड़ी की सीमा वर्मा आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन…

    Read more

    NATIONAL

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प