Ro no D15139/23

सफलता की कहानी – जल जीवन मिशन से बदली ग्राम हालेकोसा की तस्वीर

– जल जीवन मिशन से पूरा हुआ वर्षों का इंतजार, कान्ति बाई के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2025। शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम हालेकोसा में घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। ग्राम हालेकोसा की निवासी श्रीमती कान्ति बाई के घर अब नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। श्रीमती कान्ति बाई ने बताया कि पहले गांव में पानी की बहुत समस्या थी। पानी के लिए दूर के हैंडपंप और कुएं तक जाना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में काफी कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में स्वच्छ जल नहीं मिलने से बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो जाता था, लेकिन जल जीवन मिशन के आने के बाद अब उनके घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पानी मिल रहा है। जल जीवन मिशन के आने से महिलाओं का श्रम कम हुआ है और परिवार के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। ग्राम हालेकोसा के ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन से गांव में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है। ग्रामवासियों ने जल जीवन मिशन योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?