Ro no D15139/23

वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सफल बेदखली कार्यवाही

आज, 9 जुलाई 2025 को वन विभाग कवर्धा द्वारा वनमण्डलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन और उपवनमण्डलाधिकारी श्री सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। पंडरिया (पूर्व) और पंडरिया (पश्चिम) क्षेत्र के वन क्षेत्र में अतिक्रमण को समाप्त करने के उद्देश्य से वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के अंतर्गत परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ.527 रकबा 0.188 हे. में अतिक्रमण के तहत बनाई गई झोपड़ी को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ता को वन क्षेत्र से बेदखल कर दिया गया।

इस कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार जोशी के कुशल नेतृत्व में वन विभाग के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यवाही के दौरान श्री देवनाथ सिदार (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल), श्री सुभाष चन्द्र भारद्वाज, श्री संतोष सिंह साकत, श्री अरूण कुमार दुबे, श्री दिलीप कुमार चन्द्राकर, श्री जोधन सिंह ठाकुर, वनपाल, श्री सुदर्शन साहू, श्री गौरीशंकर साहू, श्री पुनाराम धुर्वे, श्री श्रीराम गुप्ता, कु. उमेश्वरी श्याम, श्रीमति सीमा टांड़िया, श्री विष्णु सिंह धुर्वे, वनरक्षक ने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया और इस अभियान को सफल बनाया।

वन विभाग का यह कदम वन्यजीवों और वन क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति सरकार की गंभीरता को प्रदर्शित करता है। इस कार्यवाही के माध्यम से वन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!