Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा दिवस पर विभिन्न विभागों के शिविर का सफल आयोजन

धमतरी, 25 सितम्बर 2025/ सेवा पखवाड़ा दिवस के अवसर पर विगत दिवस जनपद पंचायत नगरी, जिला धमतरी में दिव्यांगजनों एवं आम नागरिकों की सुविधा हेतु विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों के परीक्षण, मूल्यांकन, प्रमाण पत्र प्रमाणीकरण/नवीनीकरण, यू.डी.आई.डी. पंजीयन/वितरण, श्रम कार्ड पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण, खाद्य विभाग से संबंधित कार्य तथा परिवहन विभाग द्वारा बस पास एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही जिला अग्रणी बैंक द्वारा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित कार्य भी संपन्न किए गए।

इस अवसर पर कुल 102 हितग्राही लाभान्वित हुए। इनमें 67 दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु पंजीयन, 07 श्रमिकों का संगठित श्रम कार्ड हेतु पंजीयन, परिवहन विभाग के माध्यम से 22 हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस एवं 01 हितग्राही को बस पास जारी किया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड हेतु 05 आवेदन प्राप्त हुए।

शिविर में श्री बलजीत छाबड़ा, अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, श्री हृदय राम साहू उपाध्यक्ष, श्री मुनेन्द्र ध्रुव सदस्य, श्रीमती प्रेमलता नागवंशी सदस्य, श्री मोहम्मद हनीफ सदस्य, जनपद पंचायत नगरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग, जिला धमतरी के उपसंचालक उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन से दिव्यांगजनों और हितग्राहियों को समय पर आवश्यक सुविधाएं प्राप्त हुईं। यह पहल शासन की जनहितैषी सोच और सेवा पखवाड़ा दिवस को सार्थक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम सिद्ध हुई।

  • Related Posts

    केजव्हील लगे ट्रैक्टरों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन मालिकों पर जुर्माना

    सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले केजव्हील सीवीसीका उपयोग नहीं करने की परिवहन अधिकारी ने की अपील   धमतरी, 25 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला परिवहन…

    Read more

    अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    दो अलग-अलग टीमों ने पोढ़ीडीह और कोरगांव में दबिश देकर 34.150 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त   धमतरी, 25 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार