Ro no D15139/23

कोरबा जिले में धान खरीदी की सफल शुरुआत, पहले ही दिन 40 क्विंटल धान उपार्जित

कोरबा, 16 नवंबर 2025/किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर को सफलतापूर्वक किया गया। धान खरीदी के पहले ही दिन किसानों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय की। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एस. के. जोशी ने बताया कि पहले दिन कुल 40 क्विंटल धान उपार्जित किया गया।

सोनपुरी सहकारी समिति के किसान श्री फूल सिंह से 10 क्विंटल तथा पाली सहकारी समिति के किसान श्री धनंजय कुमार से 30 क्विंटल धान खरीदा गया। पहले दिन केवल इन्हीं दो किसानों को टोकन जारी किए गए थे और दोनों किसान निर्धारित समय पर खरीदी केंद्र पहुंचे। केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों का अधिकारी-कर्मचारियों ने फूलमाला और गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद धान का नाप-तौल कर संपूर्ण प्रक्रिया सहजता और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर किसान खुशी और संतोष से भर गए।
खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले की 41 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 65 धान उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य एवं सहकारिता विभाग की टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि खरीदी कार्य सुगम, व्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी रहे। धान उपार्जन की सफल शुरुआत से जिले भर के किसानों में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में खरीदी कार्य के और सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों एवं अन्य पदों हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन

      कोरबा 06 अप्रैल 2026/जिले के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति हेतु चल-साक्षात्कार  का आयोजन पीएम श्री…

    Read more

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश कलेक्टर की संवेदनशील पहलः दिव्यांग बालक को तत्काल व्हील चेयर कराया गया उपलब्ध शिविर के माध्यम से आमजनों को बिजली बिल सुधार की समस्याओं से राहत दिलाने के निर्देश ’राशन वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

      कोरबा, 06 अप्रैल 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने प्रत्येक…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….