Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य देश में सर्वाधिक

रायपुर, 19 मई 2026/छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा है। विभाग केवल गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पत्तों की खरीदी करता है। कटे-फटे और निम्न गुणवत्ता के पत्ते रिजेक्ट किए जाते हैं। यह जानकारी प्रबंध संचालक
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ ने दिया है l

*रिजेक्ट पत्तों का विक्रय वैध*

प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, रायपुर ने बताया कि रिजेक्ट तेंदूपत्तों पर संग्राहकों का स्वामित्व है। वे अपनी वनोपज को निजी स्तर पर बेचने के लिए स्वतंत्र हैं। यह वैध व्यापारिक प्रक्रिया है, इसे ‘तस्करी’ नहीं कहा जा सकता।

*तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य सुचारु रूप से संचालित*

18 मई 2026 तक सुकमा में 84 हज़ार 382 मानक बोरा यानी लक्ष्य का 77.84% संग्रहण हो चुका है। कोन्टा क्षेत्र की 5 समितियों में 100% से अधिक संग्रहण हुआ है। राज्य में कुल 11.64 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। 46 हज़ार 625 संग्राहक जुड़े हैं, जो पिछले वर्ष से अधिक है।

*निगरानी जारी*

ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्रों में वन विभाग की सघन गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग जारी है। अवैध परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है।

*पत्ते सड़ने का आरोप गलत*

कोरिरास सहित किसी भी फड़ में तेंदूपत्ता सड़ने या दीमक लगने की स्थिति नहीं है। संग्रहण प्रक्रिया पारदर्शी है और भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से उर्मिला यादव के परिवार को मिला आर्थिक संबल योजना की राशि से बच्चों के खान-पान की जरूरतें पूरी करने के साथ बेटी के भविष्य के लिए कर रहीं बचत

    अम्बिकापुर 22 अगस्त 2026/   छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत…

    Read more

    आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में 202 तालाबों के लिए मत्स्य बीज का वितरण

      कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल मत्स्य पालन से बढ़ेंगे आय एवं रोजगार के अवसर- पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल वीबी जी राम जी, एनआरएलएम एवं…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से