Ro no D15139/23

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में 202 तालाबों के लिए मत्स्य बीज का वितरण

 
कार्यक्रम में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल
मत्स्य पालन से बढ़ेंगे आय एवं रोजगार के अवसर- पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल
वीबी जी राम जी, एनआरएलएम एवं मत्स्य विभाग के अभिसरण से ग्रामीणों को मिलेगा अतिरिक्त आय एवं रोजगार का अवसर

अम्बिकापुर 22 अगस्त 2026/    जिले के आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि एवं मत्स्य पालन को लाभकारी आजीविका गतिविधि के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से मत्स्य बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह,जनपद उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े, मत्स्य विभाग के डीपीटी डायरेक्टर श्री सतीश अहिरवार, एबीपी फेलो सुश्री शुभिता शुक्ला एवं पीओ मनरेगा श्री देव सिंह पैंकरा सहित क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायतों के सरपंचगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में आकांक्षी विकास खंड लखनपुर में सफलतापूर्वक कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है।

202 तालाबों में मत्स्य बीज का वितरण
कार्यक्रम के दौरान लगभग 202 तालाबों के लिए 202 हितग्राहियों को मत्स्य बीज का वितरण किया गया। यह वीबी जी राम जी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं मत्स्य विभाग के अभिसरण से संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए ग्रामीण परिवारों को मत्स्य पालन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने का कार्य किया जा रहा है।

भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत “आय संवर्धन मत्स्य पालन परियोजना, लखनपुर” के तहत संचालित परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। परियोजना के माध्यम से हितग्राहियों को आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालन को ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी एवं लाभकारी आजीविका के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा- मत्स्य पालन बनेगा आत्मनिर्भरता का माध्यम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मत्स्य पालन केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार, अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को मत्स्य पालन से जोड़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल मछली उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि इससे जुड़े परिवारों की आय में वृद्धि एवं उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को इस क्षेत्र से जोड़कर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

मंत्री जी ने हितग्राहियों को प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन, आवश्यक संसाधन एवं बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मत्स्य पालन एक टिकाऊ और लाभकारी आजीविका के रूप में स्थापित हो सकेगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए जिला प्रशासन, जनपद पंचायत, मत्स्य विभाग,वीबी जी राम जी, एनआरएलएम,  तथा सभी संबंधित विभागों एवं हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से लखनपुर मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक सफल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।

मत्स्य पालन से बढ़ेगी आय- विधायक श्री प्रबोध मिंज

लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज ने कहा कि आकांक्षी विकासखंड लखनपुर को शासन की योजनाओं का अतिरिक्त लाभ देकर विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। खेती के साथ मत्स्य पालन एवं पशुपालन अपनाकर ग्रामीण परिवार अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आज 202 हितग्राहियों को लगभग 3.50 लाख मत्स्य बीज का वितरण किया जा रहा है। हितग्राही इसका बेहतर उपयोग कर मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाएं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करें।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि विभागों के आपसी अभिसरण से संचालित यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Related Posts

    नशे से दूर रहकर युवा बनें विकास की ताकत : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    विद्यार्थियों से संवाद कर कलेक्टर ने समझाए नशे के दुष्परिणाम, दिलाई नशामुक्ति की शपथ   धमतरी, 22 अगस्त 2026। “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वामी…

    Read more

    महतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति : मुख्यमंत्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का किया विमोचन   *महतारी वंदन योजना से महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से