Ro no D15139/23

जिला अस्पताल धमतरी में निरंतर हो रही हैं सर्जरी

*जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक जिला अस्पताल में कुल 163 सर्जरी (44 मेजर एवं 119 माईनर) संपन्न की गई*

धमतरी 15 सितम्बर 2025/ जिला चिकित्सालय धमतरी में सर्जरी विशेषज्ञ के 02 पद स्वीकृत हैं। पूर्व में एन.एच.एम. के अंतर्गत संविदा पर पदस्थ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. विभोर नंदा एवं डॉ. उत्कर्ष नंदा द्वारा त्यागपत्र दिये जाने के बाद वर्तमान में सर्जरी विशेषज्ञों की पदस्थापना लंबित है।
सिविल सर्जन स्वयं सर्जरी विशेषज्ञ होने के कारण उनके द्वारा प्रतिदिन ओ.पी.डी. में सर्जरी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार सर्जरी भी की जा रही है। जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक जिला अस्पताल में कुल 163 सर्जरी (44 मेजर एवं 119 माईनर) संपन्न की गई हैं। इसके अतिरिक्त जटिल प्रसव के सिजेरियन ऑपरेशन एवं मोतियाबिंद सर्जरी भी नियमित रूप से जारी हैं।
विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने चिकित्सा संचालनालय को अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से मांग भेजी गई है तथा शासन स्तर से कार्रवाई अपेक्षित है।
जिला चिकित्सालय धमतरी में प्रतिदिन सर्जरी एवं ऑपरेशन नियमित रूप से हो रहे हैं।

  • Related Posts

    आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत

      धमतरी 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये…

    Read more

    विधायक कुरूद  अजय चंद्राकर ने भखारा में लाइवलीहुड कॉलेज का किया उद्घाटन

      “हर युवा को कौशल से आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य” –  चंद्राकर युवाओं को मिलेगा कौशल का नया मंच धमतरी 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत लाइवलीहुड…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….