Ro no D15139/23

”सुषमा के स्नेहिल सृजन”…विधा-गीत आधार छंद-प्रदीप ”भारती जय भारती”

भारती जय भारती।
भारती जय भारती।।
जय-जय भारती, बोलो जय-जय भारती।।

अलग-अलग भाषाओं के सुर, हर भाषा आधार है।
गंगा-यमुना रावी सतलज, धरती का शृंगार है।।
केसरिया है बलिदानों का, वीरों की ये शान है।
तीन रंग से बना तिरंगा, भारत की पहचान है।।
भारती जय भारती।
भारती जय भारती।।
जय-जय भारती, बोलो जय-जय भारती।।

धवल शांति का दूत विश्व में, शुभता का संदेश है।
’सुषमा’ सुंदर देश हमारा, सुखद हुआ परिवेश है।।
हरा रंग हरियाली लाए, जीवन का अभिमान है।
तीन रंग से बना तिरंगा, भारत की पहचान है।।
भारती जय भारती।
भारती जय भारती।।
जय-जय भारती, बोलो जय-जय भारती।।

विष्णुगुप्त की अर्थशास्त्र में, लक्ष्य हुआ आसान है।
आर्यभट्ट के योगदान से, गणना का सम्मान है।।
साहस का संदेश सँजोता, चला चक्र अभियान है।
तीन रंग से बना तिरंगा, भारत की पहचान है।।
भारती जय भारती।
भारती जय भारती।।
जय-जय भारती, बोलो जय-जय भारती।।

जहाँ मलय से पुष्प महकते, कोकिल गाए गान है।
वहाँ नृत्य में भाव छलकते, संगीतों में जान है।।
विश्व हितैषी भाव पोसता, अपना हिंदुस्तान है।
तीन रंग से बना तिरंगा, भारत की पहचान है।।
भारती जय भारती।
भारती जय भारती।।
जय-जय भारती, बोलो जय-जय भारती।।
~~~~~~~~~~
…✍️कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल(रायगढ़/रायपुर छ.ग.)

  • Related Posts

    आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : वन मंत्री केदार कश्यप

      वनौषधियों से महिलाओं को रोजगार की मिलेगी नई राह मानव-हाथी द्वंद्व रोकने सामुदायिक भागीदारी पर जोर रायपुर, 20 अगस्त 2026/ आजीविका से जोड़ना आर्थिक सशक्तिकरण की मुख्य धुरी है।…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

    *अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*   रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ