Ro no D15139/23

कस्तूरबा विद्यालय की झांकी और शिव तांडव ने भोरमदेव पदयात्रा को बनाया ऐतिहासिक

छात्राओं की भक्ति प्रस्तुति से गूंजा ‘हर हर महादेव’, उपमुख्यंत्री, सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

कवर्धा, 14 जुलाई 2025।
सावन के पहले सोमवार को आयोजित भव्य भोरमदेव पदयात्रा इस वर्ष सांस्कृतिक विविधता, धार्मिक आस्था और नवाचार के साथ ऐतिहासिक बन गई। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने जो शिव आराधना, तांडव नृत्य और झांकी प्रस्तुत की, उसने हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
छात्राओं ने शिव, पार्वती, नंदी और शिवभक्तों का सजीव रूप धरकर बुढ़ा महादेव मंदिर से लेकर भोरमदेव मंदिर परिसर तक की यात्रा में भक्ति का अद्भुत वातावरण रच दिया। मंदिर प्रांगण में शिव तांडव और आराधना की प्रस्तुति के दौरान “हर हर महादेव”, “बोल बम” और “बम बम भोले” के जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
पदयात्रा में चार-पांच अलग-अलग दलों द्वारा भव्य झांकियों की प्रस्तुति भी की गई, जिनमें छत्तीसगढ़ की जनआस्था, पुरातात्विक विरासत, लोक संस्कृति और धार्मिक पर्यटन की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। हर झांकी ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
पदयात्रा में जिले के शासकीय और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। दिल्ली पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल, अशोका स्कूल, रामकृष्ण स्कूल और लवकुश स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। वे न केवल भक्ति-भाव में डूबे रहे, बल्कि पदयात्रियों को अनुशासन और समर्पण का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पांडेय,कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके साथ सेल्फी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुति आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

    हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल