Saturday, September 7

Tag: 15 seriously injured

दुर्ग मे बस दुर्घटना 15 मरे 15 गम्भीर घायल कोई बात नहीं थाने में महीना तो आ रहा है न,  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी खरी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश-विदेश, रायपुर

दुर्ग मे बस दुर्घटना 15 मरे 15 गम्भीर घायल कोई बात नहीं थाने में महीना तो आ रहा है न, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी खरी

  50 फीट नीचे गड़ढे में गिरी बस। चीख.पुकार। कातर ध्वनि। रोते.बिलखते लोग। खूनाखून। जब आसपास गांव के लोगों ने मदद की तो बस के अंदर से 15 लाशें निकलीं। लगभग 15 बुरी तरह घायल निकले जिन्हें जान का खतरा भी हो सकता है और बहुत से ऐसे घायल निकले जिन्हें जान का खतरा तो नहीं है। लेकिन चोटों की लंबा समय पीड़ा भोगनी होगी काफी दिन बिस्तर पकड़ना होगा कामधाम का कोई ठिकाना नहीं। ठीक होने के बाद भी परफेक्ट हो जाएंगे इसका भरोसा नहीं। पुलिस पहुंची। प्रशासन पहुंचा। राहत कार्य चालू किया गया। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बड़ी कृपा की सरकार ने। मुआवजा भी देगी ही। ठीक सामने चुनाव है मुआवजा तो अधिक से अधिक देने का प्रयास किया जाएगा। बहुत बढ़िया है। लेकिन मरे लोगों को वापस नहीं लाया जा सकेगा। वे चले गये हमेशा.हमेशा के लिये। जुर्म दर्ज किया गया है बस मालिकों के खिलाफ। भारी जुर्माना किया जाएगा। सजा ...