Ro no D15139/23

हर घर नल से जल: नवरंगपुर में खत्म हुआ जल संकट, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

*जल जीवन मिशन से 463 आबादी वाले गावों में पहुंचा शुद्ध पेयजल, महिलाओं को मिली बड़ी राहत*

रायपुर, 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत रबेली का आश्रित ग्राम नवरंगपुर, जो जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है, अब जल संकट से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव के हर घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, जिससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। लगभग 463 की आबादी वाले इस गांव में पहले पेयजल के लिए केवल पांच हैंडपंप और दो बोरवेल ही सहारा थे। गर्मी के दिनों में भूजल स्तर गिरने से हैंडपंप सूख जाते थे और ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। इस समस्या से विशेष रूप से महिलाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्राम की निवासी बुधवारा बाई यादव ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, कई बार पड़ोसियों से पानी मांगना पड़ता था। अब घर में ही नल से पानी मिलने लगा है, जिससे हमारी सबसे बड़ी परेशानी खत्म हो गई है। इसी तरह कुमारी सती ने कहा कि अब हमें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता। नल कनेक्शन मिलने से बहुत राहत मिली है और समय भी बच रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव के सभी घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं और नियमित जल आपूर्ति से ग्रामीणों का दैनिक जीवन सरल और सुगम हो गया है। महिलाओं का समय बचने से वे अब अन्य कार्यों में ध्यान दे पा रही हैं। ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके जीवन में वास्तविक बदलाव लेकर आई है।

  • Related Posts

    बस्तर और बडांजी में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2 टिप्पर और 2 ट्रैक्टर जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026(IMNB NEWS AGENCY) बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    बालोद में अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 03 हाइवा एवं 02 ट्रैक्टर किए जब्त

    रायपुर, 24 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बालोद जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या…

    Read more

    NATIONAL

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    लाल किला मैदान से गूंजा जनजातीय गौरव का स्वर

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    दिल्ली-मुंबई छोड़ कोलकाता क्यों पहुंचे मार्को रूबियो? 14 साल बाद ‘सिटी ऑफ जॉय’ में अमेरिकी विदेश मंत्री, 3 फैक्ट और 4 थ्योरीज में समझें

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    IRCTC घोटाला मामले में आज आ सकता है फैसला, लालू परिवार को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी?

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा

    अब यूपी की सड़क पर योगी राज का कानूनी डंडा