Ro no D15139/23

घुघवा समाधान शिविर में तारकेश्वरी को तुरंत मिला लर्निंग लाइसेंस

रायपुर, 11 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में लोगों के लिए समाधान और सुविधा का नया केंद्र बन रहा है। जिन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रही हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत घुघवा एवं ग्राम पंचायत ढौर में समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पहले लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए बार-बार परिवहन कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। कई लोगों को लाइसेंस नहीं होने के कारण वाहन चलाते समय पुलिस कार्रवाई का डर भी सताता रहता था।

ग्राम पंचायत घुघवा समाधान शिविर में पहुंचे श्रीमती तारकेश्वरी बहादुर ने लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि शासन की इस पहल से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। घर के द्वार पर ही सुविधा मिलने से वे बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात