Ro no D15139/23

‘‘गुरूकुल में शिक्षक दिवस पर किया गया शिक्षकों का सम्मान ’’

कवर्धा:- गुरूकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में महान दार्शनिक, कुशल प्रशासक, शिक्षाविद, भारत गणराज्य के द्वितीय राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। इस पावन अवसर पर संस्था के समस्त पदाधिकारीगण शाला के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-श्क्षििकाएँ व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती व डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं ने मधुर संगीत प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिए। इस शुभ अवसर पर शाला के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रस्तुत किये, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शाला के छात्र-छात्राओं ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से संबंधित जानकारी प्रदान किये। शाला के प्राचार्य ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की महानता, विद्वता, व उनके प्रेरणादायक प्रसंगो की सारगर्भित जानकारी से सभी को अवगत कराया। शाला के प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है। सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। संस्था के निदेशक महोदय ने सभी शिक्षकांे से शिक्षक दिवस पर शाला के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना व उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने की कामना की । शाला में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा मनोरंजन हेतु खेल का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शाला की छात्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण प्राचार्य सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र-गान के साथ हुआ।

  • Related Posts

    चार दशक का लाल आतंक समाप्त: छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सल मुक्त होने पर , कवर्धा में गृह मंत्री विजय शर्मा का ऐतिहासिक अभिनंदन

    *हजारों लोगों की मौजूदगी में बाजा-गाजा, लड्डुओं से तौलकर सम्मान — बोले विजय शर्मा: “यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की है कवर्धा (IMNB NEWS…

    Read more

    क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

    *कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।* कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….