Ro no D15139/23

नगरीय निकायों में मतदान कराने दल रवाना, 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटिंग

महिला मतदान कर्मियों को मिलेगी रात में मतदान केन्द्र पर रूकने की अनिवार्यता से छूट

एक महापौर, पांच अध्यक्षों सहित 115 पार्षदों के लिए होगा मतदान

धमतरी । धमतरी जिले के छः नगरीय निकायों में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का निर्वाचन करने 11 फरवरी को मतदान होगा। आज सभी नगरीय निकायों में मतदान दलों को सुबह से ही ईव्हीएम मशीनों सहित अन्य मतदान सामग्रियां और रिपोर्टिंग दस्तावेज वितरित किए गए। इसके बाद दोपहर तक लगभग सभी छः नगरीय निकायों से सभी मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कर दिया गया। धमतरी नगरनिगम चुनाव के लिए पीजी कॉलेज में बने स्ट्रॉंग रूम से सामग्री वितरित की गई। वहीं नगर पंचायत कुरूद के लिए मंगल भवन से, मगरलोड के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरलोड से, भखारा नगर पंचायत के लिए बी एस गौर आत्मानंद स्कूल भखारा से, आमदी नगर पंचायत के लिए सांस्कृतिक भवन आमदी से और नगर पंचायत नगरी में निर्वाचन के लिए डाईट कॉलेज नगरी परिसर से सुबह 7 बजे से मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस बार के नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान दलों में शामिल महिला मतदान कर्मियों को राज्य निर्वाचन आयोग ने रात के समय मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने की अनिवार्यता से छूट की विशेष सुविधा दी है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार महिला मतदान कर्मी को मतदान की पूर्व संध्या से ही मतदान केन्द्र में उपस्थित रहने की अनिवार्यता से छूट देते हुए मतदान के दिन वोटिंग शुरू होने के एक घंटा पहले मतदान केन्द्र में उपस्थित होने की सुविधा होगी। लेकिन इस सुविधा का दुरूपयोग करते हुए किसी महिला मतदान कर्मी के समय पर मतदान केन्द्र में उपस्थित नहीं होने पर उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

धमतरी जिले में नगरपालिक निगम धमतरी सहित नगर पंचायत कुरूद, मगरलोड, भखारा, आमदी और नगर पंचायत नगरी में ईव्हीएम मशीनों के द्वारा वोटिंग होगी। सभी छः नगरीय निकायों में कुल एक लाख 10 हजार 636 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 53 हजार 104 पुरूष, 57 हजार 530 महिला और दो अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने बताया कि मतदान केन्द्रों के क्लस्ट बनाकर मतदान के दौरान आने वाली परेशानियों के समाधान के लिए 96 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिले में छः नगरीय निकायों में 160 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें वोटिंग कराने के लिए लगभग 800 अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें लगभग 650 पुरूष और 150 महिला मतदान कर्मी शामिल है। नगरपालिक निगम धमतरी में 40 वार्डों में 83, नगर पंचायत कुरूद में 15 वार्डों में 17, नगर पंचायत भखारा, मगरलोड, नगरी और आमदी में 15-15 वार्डों में 15-15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। धमतरी नगरपालिक निगम निर्वाचन के लिए लगभग 400, कुरूद नगर पंचायत के लिए 84 और भखारा, मगरलोड, नगरी तथा आमदी नगर पंचायतों के लिए 74-74 मतदान कर्मियों की ड्यूटी वोटिंग के लिए लगाई गई है। हर एक मतदान दल में एक या दो महिला कर्मियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

हर एक मतदान केन्द्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिला पुलिस बल और नगर सेना के जवान पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां और क्विक रिस्पॉंस टीमों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश पुलिस प्रशासन ने जारी किए हैं। मतदान दलों को सुरक्षित मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए 53 रूट तय किए गए हैं। नगरपालिक निगम धमतरी क्षेत्र में 28 और अन्य सभी नगर पंचायतों में 5-5 रूट तय कर लगभग 50 से अधिक वाहनों से मतदान दलों का आवागमन कराने की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

    दिशा समिति की बैठक में आजीविका, आवास, जैविक खेती, स्वच्छता, सिंचाई, सड़क और कुपोषण की स्थिति की हुई विस्तृत समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के…

    Read more

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की छटा

      स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में हुई पारंपरिक लोकनृत्य की गरिमामयी प्रस्तुति, ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान धमतरी, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ की धरती अपनी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल