Ro no D15139/23

तकनीकी शिक्षा से संवरेगा भविष्य बस्तर संभाग के शासकीय आईटीआई में कोपा, इलेक्ट्रिशियन और फिटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रारंभ

जगदलपुर, 30 मई 2026/ बस्तर अंचल के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बस्तर संभाग के सभी 41 शासकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्र कोपा, मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रिशियन, फिटर और प्लंबर जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश पा सकते हैं, जो आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को सीधे रोजगार अथवा स्व-रोजगार से जोड़ने में बेहद मददगार साबित होते हैं।

संयुक्त संचालक तकनीकी शिक्षा (प्रशिक्षण) बस्तर संभाग से मिली जानकारी के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक विभागीय वेबसाइट cgiti.addmissions.nic.in  के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन की यह प्रक्रिया 29 मई  से प्रारंभ हो चुकी है और आगामी 15 जून को रात्रि 11.59 बजे तक खुली रहेगी। संस्थान में उपलब्ध सीटों की विस्तृत और श्रेणीवार जानकारी विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है या वे पाठ्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वे सीधे संबंधित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही पोर्टल में प्रदर्शित हेल्प लाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    गांवों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा

      कोकड़ी, भेण्डरी और कुण्डेल में उचित मूल्य दुकान, सहकारी समिति, महिला आजीविका गतिविधियों, आंगनबाड़ी, स्कूल एवं रीपा सेंटर का किया निरीक्षण योजनाओं के अभिसरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत…

    Read more

    जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत

      बैगा-गुनिया और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संभाली जागरूकता की कमान, गांवों में बदलने लगा मलेरिया से बचाव का व्यवहार रायपुर ,11 अगस्त 2026/ बस्तर में मलेरिया से जंग अब…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल