Ro no D15139/23

सप्ताह में एक दिन सिर्री में लगेगा तहसीलदार कोर्ट उप तहसील में शुरू होगा कामकाज, नायब तहसीलदार बैठेंगे

धमतरी 02 अप्रैल 2025/ कुरूद अनुभाग के सिर्री में मंजूर हुए उप तहसील कार्यालय में अब हर सप्ताह गुरूवार को तहसीलदार कोर्ट लगेगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने दैनिक समाचार पत्रों में इस संबंध में छपी खबर पर संज्ञान लेते हुए कुरूद एसडीएम को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सिर्री के समरसता भवन में अब हर गुरूवार को नायब तहसीलदार श्री दुर्गेश कंवर शासकीय कामकाज संचालित करेंगे। सिर्री के उप तहसील कार्यालय को नियमित रूप से संचालित करने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। पहले चरण में सप्ताह में एक दिन नायब तहसीलदार को सिर्री में कार्यालय लगाकर स्थानीय निवासियों के राजस्व संबंधी कामों को करने और राजस्व मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। सिर्री में हर गुरूवार को लगने वाले बाजार के दिन यह व्यवस्था की जा रही है। इस व्यवस्था से सिर्री सहित आसपास के क्षेत्रों से अपने दैनिक जरूरत की चीजें खरीदने बाजार आने वाले लोगों को राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण में खासी सुविधा हो जाएगी। हर गुरूवार को सिर्री के समरसता भवन में ही यह कार्यालय संचालित होगा।

कुरूद के एसडीएम श्री नभ सिंह कोसले ने बताया कि सिर्री में उप तहसील को मंजूरी मिलने के बाद स्टॉप की कमी और अन्य प्रशासनिक कारणों से कार्यालय का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। परन्तु कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर अब हर गुरूवार को सिर्री में तहसीलदार का कोर्ट-कार्यालय लगेगा। एसडीएम ने बताया कि इसके लिए जरूरी तैयारियां, वर्तमान समरसता भवन की साफ-सफाई से लेकर कार्यालय के अनुरूप बैठने की व्यवस्था आदि का इंतजाम किया जा रहा है। श्री नभ सिंह ने बताया कि पहले चरण में सप्ताह में एक दिन तहसील कार्यालय शुरू होने के बाद लोगों को अपने छोटे-छोटे राजस्व संबंधी कामां के लिए कुरूद तक नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्री और आसपास के गांवों के लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के साथ-साथ नामांतरण, बंटवारा जैसे कामों के लिए भी सहूलियत मिलेगी। एसडीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में इस उप तहसील कार्यालय के लिए पर्याप्त स्टॉफ और स्थायी भवन की व्यवस्था भी की जाएगी और सिर्री में स्थायी उप तहसील कार्यालय संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।

  • Related Posts

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक सहित मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा सुविधा

    सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने परिवहन विभाग के निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ राज्य शासन द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें