Ro no D15139/23

तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को पहले की तरह मिलेगा शिक्षा प्रोत्साहन

रायपुर, 17 जून 2025/छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित द्वारा संचालित विभिन्न शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों के छात्र-छात्राओं को पूर्व वर्षों की भांति मिलेगा। प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा के लिए संचालित शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्रता की शर्त में 90 प्रतिशत की बाध्यता को समाप्त करते हुए पहले की भांति 75 प्रतिशत कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भी छात्र-छात्राओं को पूर्व वर्षों की भांति शिक्षा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा संचालित चार शिक्षा प्रोत्साहन योजनांतर्गत प्रतिभाशाली शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत पात्रता अंक को लेकर संचालक मंडल द्वारा हाल ही में संशोधन किया गया था, जिसके अनुसार केवल 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को ही प्रोत्साहन राशि दी जानी थी। अब इस निर्णय को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल कुमार साहू द्वारा स्थगित कर दिया गया है। प्रबंध संचालक द्वारा आज जारी आदेश के तहत दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं इस योजना के तहत पात्र माने जाएंगे।

शिक्षा प्रोत्साहन योजना सहित सभी चारों छात्रवृत्ति योजनाएं पूर्ववत शर्तों पर ही संचालित की जाएंगी। इस आदेश की प्रति सर्वसंबंधितों को प्रेषित की गई है, ताकि शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और पारदर्शी तरीके से हो सके।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट दक्ष : डिजिटल साक्षरता की दिशा में जिला प्रशासन का मजबूत कदम अब तक 4500 से अधिक शासकीय कर्मचारियों को मिल चुका तकनीकि ज्ञान

    रायपुर 22 अप्रैल 2026 ।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में प्रोजेक्ट दक्ष का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।…

    Read more

    मुख्य सचिव  विकासशील ने राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक ज्ञान भारतम् सर्वे को मिली रफ्तार: 31 मई तक पूरा करने के निर्देश समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर

    रायपुर, 22 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में ‘ज्ञान भारतम्’ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’