Ro no D15139/23

गंदा और बिखरा हुआ किचन देखकर बढ़ जाती है टेंशन? ये आसान हैक्स मिनटों में दूर कर देंगे आपकी परेशानी

Quick Kitchen Cleaning Tips: किचन में खाना बनाने के बाद जब वह बिखरा हुआ दिखने लगता है, तो उसे देखकर अक्सर हमारी टेंशन बढ़ जाती है. हर दिन किचन की सफाई में घंटों बर्बाद करना किसी को पसंद नहीं आता और इसमें कोई समझदारी भी नहीं है. अगर आप भी रोज किचन की सफाई में बहुत ज्यादा समय लगा देते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. सही प्लानिंग और स्मार्ट क्लीनिंग ट्रिक्स अपनाकर आप सिर्फ 10 मिनट के अंदर पूरे किचन को आसानी से चमका सकते हैं. जब आप इन ट्रिक्स को अपनाएंगे, तो चाहे तेल के जिद्दी दाग हों या सिंक की बदबू, सब कुछ मिंटों में गायब हो जाएगा और आपको थकावट भी नहीं होगी. तो चलिए जानते हैं वे 5 आसान और असरदार स्टेप्स, जिनसे आपकी किचन तुरंत साफ, चमकदार और हाइजीनिक बन जाएगी.

सामान को सही जगह पर रखें

अगर आप किचन की सफाई करने जा रहे हैं, तो इसकी शुरुआत हमेशा सामान को समेटने से करें. खाना बनाने के बाद अक्सर मसाले के डिब्बे, तेल की बोतलें, चम्मच और कटिंग बोर्ड स्लैब पर ही छूट जाते हैं. सबसे पहले इन सभी चीजों को उठाकर उनकी तय जगह पर रख दें. जो गंदे बर्तन खाली हो चुके हैं, उन्हें उठाकर सिंक में डाल दें. जैसे ही आपके किचन का स्लैब खाली हो जाएगा, आपकी आधी रसोई अपने आप ही साफ और सुंदर दिखाई देने लगेगी. सामान को समेटकर रखने में आपको ज्यादा से ज्यादा दो से तीन मिनट का ही समय लगेगा.

गैस और स्लैब की सफाई भी करें

अक्सर खाना बनाते समय तेल के छींटे या फिर ग्रेवी पूरे स्लैब और चूल्हे पर गिर जाते हैं. यह बहुत ही आम बात है, लेकिन ऐसा होने पर आपको कभी भी इसके सूखने का इंतजार नहीं करना चाहिए. जैसे ही तेल या ग्रेवी गिरे, उसे तुरंत साफ कर लें. सफाई के लिए हमेशा कॉटन या फिर माइक्रोफाइबर के कपड़े का इस्तेमाल करें. इस कपड़े को गुनगुने पानी में भिगोएं और उस पर बर्तन धोने वाले लिक्विड की दो बूंदें डाल लें. अब इससे गैस स्टोव और स्लैब को अच्छे से पोंछ लें. अगर तेल या मसाले का कोई पुराना या पक्का दाग है, तो उस पर थोड़ा सा वाइट विनेगर छिड़क दें. विनेगर तेल के चिपचिपेपन को तुरंत खत्म कर देता है. इसके बाद कपड़े को साफ पानी में धोकर एक बार फिर से स्लैब पोंछ दें. इसे करने में आपको दो से तीन ही मिनट लगेगा.

मिनटों में चमकाएं अपना किचन सिंक

किचन का सिंक ही वह जगह है जहां सबसे ज्यादा बैक्टीरिया और बदबू इकट्ठा होते हैं. इसे मिनटों में साफ करने के लिए सबसे पहले सिंक में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डाल दें. इसके बाद बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से सिंक को 1 मिनट के लिए चारों तरफ अच्छे से रगड़े और लास्ट में पानी से धो लें. बेकिंग सोडा सिंक की चमक वापस ले आता है और नाली से आने वाली गंदी बदबू को भी गायब कर देता है. सिंक साफ करने में आपको तीन मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा.

सफाई वाले कपड़े को भी साफ करना जरूरी

आपको कभी भी उस कपड़े या फिर स्पंज को गंदा या गीला नहीं छोड़ना चाहिए जिससे आपने किचन की सफाई की हो. गीले पड़े कपड़ों में बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और इसी वजह से उनमें से अजीब सी बदबू भी आने लगती है. जैसे ही सफाई खत्म हो, उस कपड़े को साबुन से अच्छे से धोकर निचोड़ लें और सूखने के लिए टांग दें. अगर आप स्पंज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे गर्म पानी से धो लें. साफ कपड़े से अगली बार सफाई करना और भी आसान हो जाता है. कपड़े की सफाई करने में आपको एक से दो मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा.

कचरा फेंकें और फर्श की सफाई करें

लास्ट में किचन के डस्टबिन की थैली को बाहर निकालें और उसकी जगह एक नई थैली लगा दें. इसके अलावा डस्टबिन के नीचे थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें. जब आप ऐसा करते हैं, तो उसमें से गंदी बदबू आना बंद हो जाता है. इसके बाद फर्श की तरफ नजर घुमाएं, अगर कहीं तेल, दूध या फिर चाय गिरी हुई दिखे, तो बस उसी जगह पर गीले कपड़े से पोछा लगा दें. आपको हर दिन पूरे फर्श की सफाई करने की जरूरत नहीं है, कई बार सिर्फ दाग हटाने से ही काम चल जाता है.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!