Ro no D15139/23

भोंगापाल बुद्ध महोत्सव की अपार सफलता पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का आभार

 मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से आभार मुलाकात करेगी अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी
 घोषणा क्रियान्वयन और परियोजना पर काम शुरु करने की मांग
 वैज्ञानिक, पुरातात्विक सर्वेक्षण करने ए.एस.आई और स्लार्क को पत्र

रायपुर 6 जून 2025। कोंडागांव जिले के सुदूर घने जंगलों में बसे भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के गौरवशाली आयोजन की राष्ट्रीय सफलता पर डाॅ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए गहरी कृतज्ञता ज्ञापित की है। सोसाइटी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन पर शासन से जल्द काम शुरू करने की भी मांग की है। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) और राज्य स्तरीय पुरातत्व अनुसंधान एवं संस्कृति विभाग (स्लार्क) को इस क्षेत्र का  व्यापक सर्वेक्षण कर विपुल पुरातात्विक सम्पदा का उत्खनन और गहन वैज्ञानिक अन्वेषण, अनुसंधान करने के लिए ए. डब्ल्यू. एस. पत्र भी लिखेगा‌।

उल्लेखनीय है कि भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के 1 जून 2025 को हुए ऐतिहासिक आयोजन में मिली सफलता में वे 35 हजार से अधिक लोग शामिल रहे हैं, जिनमे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अलावा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और  देश- विदेश से आए बौद्ध उपासक, उपासिकाएं,बौद्ध अनुयायी सहित सभी वर्गों और समाज के लोग चश्मदीद गवाह थे। इसमें जापान के सुप्रसिद्ध और प्रमुख बौद्ध भिक्खु भंदत आर्य नागार्जुन सुरई ससाई सहित देश-विदेश से आए 350 से अधिक बौद्ध भिक्खु और भिक्खुणियों ने भी अपनी गरिमामय में उपस्थिति से इस आयोजन को गौरवान्वित किया।डेढ़ सौ से अधिक बसों और सैकड़ो निजी वाहनों से 35 हजार से अधिक लोग 6 वीं शताब्दी के इस महान भोंगापाल बौद्ध विरासत स्थल का ना केवल दर्शन किया बल्कि इसे संरक्षित और संवर्धित करने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ शासन के अमूर्त प्रयासों के साक्षात सहभागी बने।

डॉ अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी रायपुर ने इसे दृष्टिगत रखते हुए ऐतिहासिक भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से साक्षी बने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कृतज्ञता भी ज्ञापित किया है।

 भविष्य के आयोजनों में कमी कठिनाई नहीं होगी-ए.डब्ल्यू. एस.

ए. डब्ल्यू .एस.ने भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के विशाल ऐतिहासिक आयोजन में पाई गई कमियों, विसंगतियों और कठिनाइयों को स्वीकार करते हुए यह संकल्प लिया है कि भविष्य में उन सभी कमियों और कठिनाइयों को दूर किया जाएगा जो इस बार सामने आई हैं।

  पुस्तक बुद्ध और उनका धम्म तथा बुद्ध का बस्तर भोंगापाल बुकलेट वितरित

बुद्ध महोत्सव भोंगापाल में आमंत्रित आगंतुकों को डॉ अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पूरी दुनिया में 50 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित और अनुवादित तथा व्यापक तौर पर पढ़ी जाने वाली पुस्तक बुद्ध और उनका धम्म के साथ भोंगापाल की ऐतिहासिकता पर केंद्रित कर प्रकाशित की गई बुकलेट  “बुद्ध का बस्तर- भोंगापाल ” सभी व्हीआईपी और अतिथियों को वितरित की गई।

  प्रत्येक पूर्णिमा को होगा
 भोंगापाल में त्रिशरण,
 पंचशील और परित्राण पाठ
—————————-

अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने यह भी निर्णय लिया है कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से साल भर प्रत्येक महीने की पूर्णिमा के दिन भोंगापाल बुद्ध चैत्य गृह में त्रिशरण, पंचशील और पारित्राण पाठ का भी आयोजन नियमित तौर पर किया जाएगा।

अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने गत दिनों इस संबंध में राजधानी रायपुर में प्रबंध कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण  बैठक की । बैठक में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आभार प्रकट कर कृतज्ञता ज्ञापित करने के साथ संकल्पित परियोजना के सभी बिंदुओं पर शासन स्तर से शीघ्र पहल कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में डाॅ अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिलीप वासनीकर, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी के महनिदेशक रतनलाल डांगी, रायपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे, उपाध्यक्ष एवं एससी-एसटी सेल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके और हेमराज कुटारे ने सभी सदस्यों की मौजूदगी में ए. डब्ल्यू . एस. हेतु सदस्यता शुल्क, डोनेशन और सहयोग राशि जुटाने के लिए भीम एप यूपीआई क्यू आर कोड भी जारी किया। इस अवसर पर अशोकधावले, के.आर उके, सहारे जी,कमलेश बंसोड़,मदनलाल मेश्राम,उपेंद्र कुमार मेश्राम, महेंद्र बागड़े, संजीव खुदशाह,राजेश वंजारी, अनिल बनज, देवलाल भारती,अजय सहित ए.डब्ल्यू.एस.के
पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं

    *प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के प्रति प्रकट किया आभार*   *नक्सल उन्मूलन, अधोसंरचना, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण में केंद्र…

    Read more

    पारंपरिक उपचार पद्धति के संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना मिसाल

    11 वैद्य सम्मेलनों से 1600 से अधिक वैद्यों को मिला प्रशिक्षण, हीलर हर्बल गार्डन और आधुनिक उपकरणों से बढ़ी क्षमता*   रायपुर, 10 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वैद्य सम्मेलनों…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी