Ro no D15139/23

अपेक्स बैंक की 26वीं वार्षिक आमसभा में 38.99 करोड़ रूपए के लाभार्जन और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का ब्यौरा पेश

रायपुर, 29 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की 26वीं वार्षिक आमसभा आज नवा रायपुर में आयोजित की गई। सभा में बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदार नाथ गुप्ता ने बैंक की वित्तीय स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक की अंशपूंजी 230.92 करोड़, निधियां (रिजर्व) 740.92 करोड़, अमानत राशि 8714.51 करोड़, स्वयं की निधियाँ 460.85 करोड़ और ऋण अवशेष 4610.81 करोड़ है। इस वर्ष बैंक ने 38.99 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया।

श्री गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2000 में अपेक्स बैंक की मात्र 3 शाखाएँ थीं, जो अब बढ़कर 18 हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी से कार्यप्रणाली में व्यापक परिवर्तन आया है। बैंक द्वारा मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, प्डच्ै, त्ज्ळै और नेट बैंकिंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पैक्स सोसाइटीज़ के कंप्यूटरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित कर ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए सभी पैक्स में माइक्रो एटीएम तथा रुपे केसीसी के माध्यम से आहरण सीमा की सुविधा प्रदान की गई है।

आमसभा में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी आवास संघ के प्रतिनिधि व पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मी महिला नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष श्रीमती सत्यबाला अग्रवाल, अपर पंजीयक श्री हितेश दोशी, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के एन कांडे, महाप्रबंधक श्री युगल किशोर, डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, अन्य जिला सहकारी बैंक के सीईओ और बैंक के अंशधारी प्रतिनिधिगण, सहकारिता एवं वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

    सड़क–पुल–जल संरचना से बदलेगी तस्वीर रायपुर, 04 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिला एवं…

    Read more

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज

    छत्तीसगढ़ी सिनेमा को मिला नया रंग : पारिवारिक फिल्म ‘अंगार’ आज से सिनेमाघरों में रिलीज रायपुर, 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए आज का दिन…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?