Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन अंतर्गत सुजल ग्राम संवाद के 6वें संस्करण का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 24 अप्रैल 2026। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के 6वें संस्करण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने जल जीवन मिशन के माध्यम से सोर्स सस्टेनेबिलिटी को लेकर जल संरक्षण के लिए परकोलेसन टैंक, इंजेक्शन वेल, सोख्ता गड्ढा सहित अन्य संरचनाओं के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रीय स्तर से जल संरक्षण के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।

जल जीवन मिशन अंतर्गत आयोजित सुजल ग्राम संवाद के 6वें संस्करण से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बाघमार से पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम में पेयजल व्यवस्था के संबंध में सरपंच श्रीमती उर्वशी धु्रव एवं जल बहिनीयों के साथ विशेष चर्चा की गई। इस दौरान जल जीवन मिशन से पूर्व ग्राम में पेयजल की स्थिति एवं वर्तमान सुधार, एफ टीके किट के माध्यम से जल गुणवत्ता की जांच की प्रक्रिया, जल संरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण का महत्व, जल उपयोग एवं प्रबंधन अंतर्गत वाटर टैक्स के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स