Ro no D15139/23

धमतरी में ध्रुव गोंड समाज का 70वां महाधिवेशन सम्पन्न, मुख्यमंत्री श्री साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए महाधिवेशन से मजबूत होगी सामाजिक एकजुटता— मुख्यमंत्री साय

धमतरी, 11 अप्रैल 2026 धमतरी जिले की नगरी तहसील अंतर्गत सिहावा- ग्राम गट्टासिल्ली में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का 70वां वार्षिक महासभा एवं महाधिवेशन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए और समाज को संबोधित किया।
महाधिवेशन में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज नगरी के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र ध्रुव, महासचिव श्री नरेश छेदैया, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश ध्रुव, गट्टासिल्ली के अध्यक्ष श्री सियाराम नेताम, युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री संजय मरकाम सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने उदबोधन में कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न हो पाने पर खेद व्यक्त किया तथा शीघ्र ही समाज के बीच आने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महाधिवेशन समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर संवाद, विचार-विमर्श और आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं, जिससे समाज के साथ-साथ प्रदेश और देश के समग्र विकास को गति मिलती है।
मुख्यमंत्री ने राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है तथा प्रदेश के 25 लाख 24 हजार किसानों को धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की गयी ।जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिला ।
उन्होंने यह भी बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि की गई है, जिससे वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की आय में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही चरण पादुका योजना को पुनः प्रारंभ कर वनवासियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों के विस्तार के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने नवा रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत का सजीव प्रतिबिंब है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से इस संग्रहालय का अवलोकन करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास से जुड़ सकें।
कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संदेश के प्रति आभार व्यक्त किया और समाज के उत्थान एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास