Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना’ की राशि बनी वर्किंग कैपिटल सब्जी विक्रेता ममता ने सरकारी मदद को बदला मुनाफे के निवेश में

छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए एक ’बिजनेस मॉडल’ की तरह काम कर रही है। अम्बिकापुर के मिशन चौक की रहने वाली  ममता जायसवाल ने इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग घर खर्च के बजाय अपने छोटे से व्यवसाय को विस्तार देने में किया है। ममता की यह कहानी दिखाती है कि कैसे 1000 रुपये की मासिक सहायता एक महिला उद्यमी के लिए वर्किंग कैपिटल (कार्यशील पूंजी) का आधार बन रही है।

योजना की राशि को किया सब्जी धंधे में निवेश
सब्जी का कारोबार कर अपने परिवार की चलाने वाली ममता जायसवाल ने महतारी वंदन योजना की महत्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने शासन से मिलने वाली राशि को सुरक्षित रखकर अपनी सब्जी दुकान में निवेश किया है। ममता ने बताया कि मैंने इन पैसों को इधर-उधर खर्च नहीं किया, बल्कि अपने सब्जी के धंधे में लगाया है।आज इसी निवेश की बदौलत मेरा छोटा सा कारोबार सुचारू रूप से चल रहा है और घर का खर्च भी आसानी से निकल रहा है।

शिक्षा के प्रति सजगताः बच्चों का भविष्य पहली प्राथमिकता
ममता के लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके दो बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा का द्वार है। ममता ने बताया कि सब्जी व्यवसाय से होने वाले मुनाफे और महतारी वंदन की किस्तों के मेल से वे अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई करा पा रही हैं। उनका मानना है कि जब एक मां आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो उसका सीधा लाभ बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को मिलता है।

किस्त दर किस्त बढ़ता भरोसा
ममता जायसवाल ने बताया कि आज महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी हुई है, उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ममता ने इसे ’नये साल का उपहार’ कहा कि इन किस्तों ने महिलाओं के भीतर एक सुरक्षा का भाव पैदा किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से अब उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।

आर्थिक सशक्तिकरण का मॉडल
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना आज प्रदेश की महिलाओं के आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुकी है। ममता जायसवाल ने भावुक होते हुए कहा, सरकार की ओर से हमें जो मदद मिल रही है, उससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बहुत बड़ा संबल मिला है। उन्होंने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026 : युवाओं को सौरभ द्विवेदी का संदेश “स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और परिवार ही असली ताकत”

    धमतरी, 26 अप्रैल 2026/ जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी मुख्य वक्ता…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी