Ro no D15139/23

मीरा बाई के लिए महतारी वंदन योजना की राशि किसी बड़ी खुशी से कम नहीं

हर माह मिलता है एक हजार
कोरबा 24 अप्रैल 2025/ पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत लखनपुर ग्राम पंचायत में रहने वाली मीरा बाई को अपने खर्च के लिए हर महीने पैसे की जरूरत पड़ती थी। घर पर कुछ बकरियां पालन करके वह अपना गुजारा चलाने की कोशिश तो करती है, पर विपरीत परिस्थितियों के बीच जब पैसे की आवश्यकता होती थी तब उन्हें कोई मदद नहीं करता था। ऐसी परिस्थितियों में महतारी वंदन योजना से मिल रही एक हजार की राशि उनके घर की अनेक जरूरतों को पूरा करती है।
पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखनपुर की रहने वाली मीरा बाई ने बताया कि उनके लिए एक हजार की राशि बड़ी राशि है। गांव में किसी महिला को एक हजार हर माह मिलना बहुत बड़ी बात है, इससे उन्हें भरोसा रहता है कि जरूरत के समय वह एक हजार रूपए का उपयोग कर सकती है। उन्होंने बताया कि उसके पास आमदनी का और कोई जरिया नहीं है। कुछ बकरी है, इसे ही आसपास जंगल में चराती है। उन्होंने बताया कि आजकल जरूरत के समय कोई सौ रूपये भी नहीं देता, ऐसे में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एक हजार रूपये प्रतिमाह खाते में डालकर हमारी जैसी गरीब महिलाओं का बड़ा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह रकम हर महीने समय पर उनके खाते में जमा हो जाती है। इस पैसे से वह घर में साग-सब्जी सहित अन्य जरूरी सामान खरीदने में घर वालों का सहयोग कर पाती है।

  • Related Posts

    रसोई गैस-पेट्रोल की कमी की अफवाहों से बचें, प्रशासन की नागरिकों से अपील

    जिले में घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं, अवैध भंडारण व ब्लैक मार्केटिंग पर होगी सख्त कार्रवाईः- कलेक्टर बुकिंग डेट के अनुक्रम, फर्स्ट कमदृफर्स्ट सर्व  व ओटीपी ऑथेंटिकेशन से…

    Read more

    घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन की सख़्ती

    कोरबा, 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY)  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने हेतु जिले में विशेष अभियान प्रारंभ…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम