Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की घोषणा पर हुआ अमल बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत 53 गांवों को होगा लाभ, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ जिले के बागबहार तहसील में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक सुविधा की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। इस पहल से क्षेत्र के 53 गांवों के लोगों को अब अपने राजस्व एवं अन्य प्रकरणों के लिए पत्थलगांव जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब स्थानीय स्तर पर ही न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों का त्वरित निपटारा संभव हो सकेगा। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनके समय, श्रम और धन की उल्लेखनीय बचत होगी।
एसडीएम लिंक कोर्ट का संचालन प्रत्येक सप्ताह बुधवार को किया जाएगा। इससे लंबित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी आएगी और न्याय प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी 2026 को कोतबा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बागबहार में एसडीएम लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा की थी, जिसे अमलीजामा पहनाया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और सुशासन के संकल्प के परिणामस्वरूप बागबहार क्षेत्र के ग्रामीणों को अब अपने राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।एसडीएम लिंक कोर्ट प्रारंभ होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रशासन आम जनता के और अधिक करीब आया है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने