Ro no D15139/23

हज 2027 की आवेदन प्रक्रिया अतिशीघ्र प्रारंभ होगी – मिर्ज़ा एजाज बेग

रायपुर। हज 2027 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की घोषणा अतिशीघ्र किया जाना संभावित है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज बेग ने बताया कि, हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 01 से प्राप्त सूचना अनुसार “हज – 2027” की आवेदन प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र ही हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा की जाएगी। श्री बेग ने कहा है कि 2027 में हज कमेटी के माध्यम से हजयात्रा पर जाने के इच्छुक समस्त संभावित आजमीने हज जो, दिनांक 31/12/2027 तक या उससे अधिक की वैधता युक्त अपना मशीन रीडेबल इंटरनेशनल पासपोर्ट तैयार कर ले, जिससे हज कमेटी ऑफ इंडिया से हज 2027 की घोषणा होने पर वे अपना आवेदन समय पर प्रस्तुत कर सके। एैसे आवेदक जो नए पासर्पोट के लिये आवेदन कर रहे हैं, उन्हे सलाह दी जाती है कि, वे अपने पासर्पोट में अपना सरनेम/लास्टनेम जरूरी तौर पर दर्ज करें, पासर्पोट में सरनेम/लास्टनेम के कॉलम को रिक्त ना रखें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।*

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई