Ro no D15139/23

कलेक्टर ने सोरम में लेमन ग्रास की खेती कर रही महिला समूह से की बातचीत

*धमतरी, 30 जुलाई 2025//कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज शहर से सटे ग्राम सोरम का भ्रमण कर वहां लेमन ग्रास की खेती कर रही महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं से खेती से जुड़ी जानकारी ली, उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।*
*कलेक्टर श्री मिश्रा ने समूह की महिलाओं से लेमन ग्रास की खेती से होने वाली आय, खेती का कुल रकबा, देखरेख की प्रक्रिया तथा विपणन की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में वे दो एकड़ क्षेत्र में लेमन ग्रास की खेती कर रही हैं और स्वयं नर्सरी भी तैयार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दिनों में पौधों की थोड़ी देखरेख की आवश्यकता होती है, लेकिन बाद में यह काफी सुलभ रूप से बढ़ते है।*
*महिलाओं ने यह भी बताया कि पूर्व में उन्होंने लेमन ग्रास का तेल तैयार कर बाजार में बेचा था, किन्तु अब तक उस तेल की राशि प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को इस विषय में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि महिला समूह को उनका उचित भुगतान शीघ्र प्राप्त हो सके।*
*इसके अतिरिक्त महिलाओं ने बताया कि वे सब्जी एवं फूलों की भी खेती करती हैं, जिससे उन्हें नियमित आय हो रही है। कलेक्टर ने समूह की सराहना करते हुए कहा कि महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही है। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, प्रशिक्षण एवं विपणन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।*

  • Related Posts

    दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने जिला प्रशासन की पहल

    नगरी में सहायक उपकरण शिविर आयोजित, 60 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ चिन्हांकन   धमतरी, 24 जून 2026। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके जीवन को…

    Read more

    पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पंजीयन की तिथि जारी

    धमतरी, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई०टी०आई० एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित…

    Read more

    NATIONAL

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    वेनेजुएला में 39 सेकंड में 1 लाख मौत की आशंका, भूकंप से सड़कों में दरार, ढहीं इमारतें; वीडियो देख कांप उठेगा दिल

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस