Ro no D15139/23

सड़कों पर घुमंतू मवेशियों पर प्रशासन सख्त: 07 दिनों में आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने पशुपालकों को कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क  सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

जशपुरनगर 05 अगस्त 2025/ जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह,एडीएम प्रदीप कुमार साहू, एएसपी अनिल सोनी, सभी एसडीएम, एसडीओपी सहित स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, यातायात विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस बैठक में कलेक्टर ने सड़कों पर घुमंतू मवेशियों के कारण किसी अप्रिय घटना की संभावना पर संज्ञान लेते हुए आवारा पशुओं के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। जिसके तहत उन्होंने सभी नगरीय निकायों में सड़कों पर आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएमों को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों के किनारे बसे ग्रामों के सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर 07 दिवस के भीतर मवेशियों को सड़कों से हटाने हेतु निर्देश देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि पशुपालक पशुओं को सड़कों से नहीं हटाते तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने मवेशियों के विरूद्ध अभियान हेतु अधिकारियों से तैयारियों की भी जानकारी ली।
जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर की गई कार्रवाई की जानकारी लेते हुए उन्होंने बार बार नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिले में अधिक से अधिक लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण हेतु कलेक्टर ने लर्निंग लाइसेंस निर्माण हेतु निरंतर कॉलेजों, स्कूलों, हाट-बाजारों आदि जगहों में तिथि निर्धारित कर शिविरों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एक माह के भीतर सभी कॉलेजों में लर्निंग लाइसेंस शिविर लगाने को कहा। इसके अतिरिक्त गाड़ी से शिक्षण संस्थान आने वाले विद्यार्थियों के लाइसेंस की जांच कर लाइसेंस ना होने पर गाड़ी सीज़ करने को कहा।
कलेक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को ओवरलोडिंग एवं ओवर स्पीडिंग करने वाली गाड़ियों के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा सड़क सुरक्षा हेतु बच्चों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा संचालित श्सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षाश् अभियान में सहयोग हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने सड़कों को सुरक्षित करने हेतु समिति द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों हेतु सुझाये गए सुधारों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत