Ro no D15139/23

कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को दिए आवश्यक निर्देश

जगदलपुर 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिए एस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और स्कूलों के प्राचार्यों को  शिक्षण संस्थानों और शिक्षा व्यवस्था  में आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों में पंजीकृत बच्चों और शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने ड्राप आउट दर को जुलाई माह तक शून्य करने, विद्यार्थियों को गणवेश वितरण, पुस्तक वितरण, सायकिल वितरण कार्य को जुलाई माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शाला भवन की प्रतिदिन साफ सफाई और शौचालय हेतु रनिंग वाटर की सुविधा भी सुनिश्चित करने कहा। स्कूल में बच्चों को सिलेबस के आधार पर पढ़ाई करवाने की योजना बनाएं, टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करवाई जाए और पीटी परेड, खेलकूद का समय पर खेल सामग्रियों का उपयोग किया जाए। दसवीं और बारहवीं में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों को अभी से प्रयास करवाएं ताकि कक्षा के अधिकांश बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो। सभी स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें । एकल शिक्षक वाले स्कूलों में शिक्षक के अवकाश में रहने की स्थिति में अन्य शिक्षक की व्यवस्था भी रखें ।
इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि स्कूल भवन मरम्मत की आवश्यकता की जानकारी दें और भवन का रख रखाव भी बेहतर हो। जिले के सभी स्कूलों में छात्रों के जाति प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी दो सप्ताह में देने के निर्देश दिए और फिजिकल जारी प्रमाण पत्र को ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र में परिवर्तित करवाने भी कहा। कक्षा पहली में दर्ज विद्यार्थियों का जन्म प्रमाण को संधारित कर रखें साथ ही सभी का जाति प्रमाणपत्र शत-प्रतिशत बनवाने कहा। कलेक्टर ने अपार आई डी में पंजीयन की स्थिति का भी संज्ञान लिया ।
बैठक में  कलेक्टर ने बताया कि विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर जिले में लगभग एक लाख 20 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को पौधारोपण करवाकर उसे संरक्षित करने के लिए जिम्मेदारी दी जाए। पौधरोपण के लिए स्थानीय वैरायटी के पौधे को चयन करें और उद्यानिकी व वन विभाग से आवश्यकता अनुसार पौधे प्राप्त करें। इस दौरान एनआईसी कक्ष में जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल, डीएमसी अखिलेश मिश्र, एपीसी  राकेश खापर्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर ने बच्चों का शत-प्रतिशत शाला में प्रवेश सुनिश्चित करना (बालवाडी, कक्षा पहली, 6वी, 9वी एवं 11वीं कक्षा में प्रवेश)।गणवेश वितरण एवं उससे संबंधित समस्त दस्तावेज शाला, विकासखण्ड स्तर पर सधारित करना है । शाला भवन एवं आस-पास के परिसर को स्वच्छ रखते हुए बच्चों की बैठक व्यवस्था अच्छी बनाये। बच्चों के लिए शौचालयो का उपयोग सुव्यवस्थित हो, शौचालयों में साफ-सफाई हो एवं पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। शाला में शिक्षण अवधि को सुव्यवस्थित करते हुए आवश्यकता आधारित समय चक्र बनाये एवं उसका पालन करना सुनिश्चित करें।शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए शैक्षिक एवं अन्य शालेय गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर ले एवं उसका पालन करना सुनिश्चित करे।प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों का विद्यार्थी सूचकांक अनिवार्यतः बनवाये।विनोबा एप का दैनिक उपयोग सुनिश्चित करे, अभ्यस्थ हो जावे एवं आपस में शैक्षिक गतिविधियों का आदान-प्रदान को बढ़ावा देवे।शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए जिले का लक्ष्य शत्-प्रतिशत प्रवेश एवं उपस्थिति दिनों की संख्या बढाना है। इसके लिए सतत प्रयासरत् रहे।बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता का मासिक मूल्यांकन करें एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए विद्यार्थी सूचकांक लक्ष्य को पूर्ण करें। कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्रों में से 80 प्रतिशत छात्रों को परीक्षा परिणाम मे बेहतर प्रदर्शन (60 प्रतिशत प्राप्तांक) के लिए योजनाबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।मिशन 200 इस मिशन के तहत जिले के 10वीं एवं 12वीं के अध्ययनरत छात्रों में से 200 विद्यार्थियों को 93 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन कार्य करना एवं योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्पित रहना है।

  • Related Posts

    अब शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन का मजबूत संदेश बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22…

    Read more

    25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

    जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….