Ro no D15139/23

कलेक्टर ने अंगारमोती माता मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाएँ देखी,नौकायन प्रतियोगिता की तैयारियों का भी लिया जायजा

धमतरी 19 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पावन नवरात्रि के प्रथम दिवस कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अंगारमोती माता मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना की।
कलेक्टर ने परिसर में विकसित गार्डन को और बेहतर बनाने के लिए औषधीय पौधों के रोपण का सुझाव देते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंगारमोती माता की पूजा-अर्चना की |
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, जनपद पंचायत धमतरी की सीईओ सुश्री वर्षा रानी तथा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जे.एल. ध्रुव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली नौकायन प्रतियोगिता की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर साफ-सफाई, दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, मेडिकल सुविधाएं, पेयजल, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों और दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पर्याप्त लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित गोताखोर, रेस्क्यू बोट, पुलिस बल की तैनाती एवं आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही आपदा प्रबंधन दल को भी सतर्क रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस ट्रैक की स्पष्ट मार्किंग और तकनीकी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अंगारमोती माता मंदिर के समीप स्थित मचानहट का भी अवलोकन किया गया, जहां पर्यटन विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने 19.51 करोड़ रुपए लागत के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन जशपुरनगर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

     जशपुरनगर 19 मार्च 2025/(IMNB NEWS AGENCY)मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज पुलिस लाइन हेलीपैड के समीप कुल 19 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए की लागत से 6 विकास कार्यों का…

    Read more

    सरहुल उत्सव जनजाति संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इन्हें संजो कर रखना हमारा कर्तव्य – मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर के दीपू बगान में सरहुल महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर विधि विधान से की पूजा-अर्चना, जनजातीय संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

      जशपुरनगर 19 मार्च 2026/(IMNB NEWS AGENCY)मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुए। इस इस अवसर पर उन्होंने धरती माता, सूर्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट