Ro no D15139/23

पति के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला, पीएम आवास योजना ने दिलिन बाई के सपना को दिए पंख

कभी जर्जर कच्चे मकान में जीवन बिताने वाली 85 वर्षीय श्रीमति दिलिन बाई पटेल आज शासन की योजनाओं से पा रही हैं सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता

मनरेगा से मजदूरी, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, विधवा पेंशन व महतारी वंदन योजना का मिल रहा लाभ

रायपुर 29 अक्टूबर 2025/ जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलादेही की ग्राम मौहाडीह निवासी 85 वर्षीय श्रीमति दिलिन बाई पटेल, पति स्व. कन्हैया लाल पटेल का जीवन उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए आज एक नई प्रेरणा बन गई हैं।

कभी अपने पति के साथ एक पक्के घर का सपना देखने वाली दिलिन बाई के लिए पति का निधन जीवन की सबसे कठिन समय था। उन्हें लगा कि अब उनका आशियाना अधूरा रह जाएगा। परंतु प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके उस अधूरे सपने को पूरा किया। सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 की स्थायी प्रतीक्षा सूची में नाम होने के कारण ग्राम सभा द्वारा वर्ष 2024-25 में उनका चयन हुआ। जनपद पंचायत बम्हनीडीह द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत होने पर जिला पंचायत जांजगीर-चांपा से स्वीकृति मिली। प्रथम किश्त के रूप में 40 हजार मिलने के बाद उन्होंने उत्साह के साथ घर का निर्माण प्रारंभ किया। तत्पश्चात द्वितीय किश्त 55 हजार एवं तृतीय किश्त 25 हजार प्राप्त कर उन्होंने अपने पति के सपनों को मूर्त रूप दिया। निर्माण में मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी से भी उन्हें सहारा मिला। दिलिन बाई भावुक होकर कहती हैं मेरे पति का सपना था कि हम पक्के घर में रहें। आज वह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन मिला, जिससे अब वे धुएं से मुक्त होकर गैस चूल्हे पर भोजन बनाती हैं। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, विधवा पेंशन योजना और महतारी वंदना योजना से उन्हें अतिरिक्त सहयोग मिला है। श्रीमति दिलिन बाई आज सम्मानपूर्वक, सुरक्षित और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रही हैं। कच्चे घर से पक्के जीवन की ओर दिलिन बाई की प्रेरणादायक कहानी हर महिला के हौसले की मिसाल है।

  • Related Posts

    ग्राम नकटी मे अतिक्रमण हटाने की कारवाई के मामले मे सदन मे गर्भगृह पहुंचे विपक्षी सदस्य हुए निलंबित

      रायपुर l(शगुफ्ता शीरीन ) l छत्तीसगढ़ विधानसभा मे आज प्रश्नकाल के बाद विपक्षी सदस्यो ने ग्राम नकटी मे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस करवाई का मामला उठाया l नेता प्रतिपक्ष…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से बदली लाखों महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की गढ़ी जा रही नई तस्वीर

      हर महीने की सहायता बनी सम्मान, स्वाभिमान और स्वरोजगार की ताकत, वनांचल से गांव तक महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव रायपुर, 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत