Ro no D15139/23

अपने ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुंदर रखने से नहीं फैलेगी बीमारी — कलेक्टर

स्वीकृति शौचालय निर्माण कार्य को जून तक किसी भी स्थिति में पूर्ण करने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 1 अप्रैल 25/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों को सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए कहा है। उन्होंने जितने भी शौचालय के कार्य स्वीकृत हुए है। उसको हर हाल में बरसात से पहले जून तक पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सभी जनपद सीईओ और ब्लाक कार्डिनेटर आनलाइन के माध्यम से बैठक से सीधे जुड़े थे। समीक्षा के दौरान कुनकुरी और पत्थलगांव जनपद सीईओ से शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति के संबंध में जानकारी ली। और अगली बैठक में अपने विकास खंड के निर्माण कार्य संबंधी जानकारी अपडेट डाटा के साथ आने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में श्रमदान अभियान चलाने के लिए कहा है और गांव के लोगों के साथ जनप्रतिनिधिगण को प्रत्यक्ष रूप से शामिल करने के निर्देश दिए हैं। बगीचा विकास खंड में स्वच्छता ग्राही का काम चालू करने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छता दीदियों के कचरा कलेक्शन करने के लिए नया रिक्शा खरीदने के लिए कहा और बिगड़े रिक्शा को ठीक करने के निर्देश दिए । स्वच्छता दीदियों को नियमित कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए हैं। और ग्राम पंचायतों में यूजर जार्ज लेने के लिए कहा है। कम राशि ही ले लेकिन यूजर जार्ज अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के महत्व की भी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखगे तो बीमारियां नहीं फैलीगी लोग बीमार नहीं होंगे और डाक्टर के पास जाना नहीं पड़ेगा दवाई का खर्चा बचेगा इस बातों की जानकारी भी देने के लिए कहा है। ग्राम पंचायतों के बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल और सार्वजनिक जगहों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के साथ सुबह 7.30 बजे स्वच्छता अभियान चलाने के  दिए निर्देश।

  • Related Posts

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: मजदूरों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री श्री साय ने भूमिहीन मजदूरों के खातों में अंतरित की 495 करोड़ रुपए से अधिक राशि जशपुर के 7 हजार से अधिक हितग्राहियों सहित प्रदेश के लाखों हितग्राही लाभान्वित जिले में कुनकुरी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/ दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आज बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रिमोट…

    Read more

    सोनक्यारी से सन्ना तक के सड़क का प्राक्कलन तैयार कर शासन को किया गया है प्रेषित वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत कराए गए हैं सुधार कार्य

      जशपुरनगर 25 मार्च 2026/  सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संदर्भ में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि  यह सड़क…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने