Ro no D15139/23

गैस संकट का धार्मिक स्थलों पर भी दिखने लगा असर, इस मंदिर में बंद हुआ भक्तों के लिए भोग

LPG Cylinder Crisis: कोलकाता. अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ईंधन आपूर्ति में आयी बाधा का असर अब धार्मिक स्थलों पर भी दिखायी देने लगी है. ईरान-अमेरिका युद्ध से उत्पन्न गैस आपूर्ति संकट के कारण पूर्व मेदिनीपुर के प्रसिद्ध तमलुक बर्गभीमा मंदिर में आम भक्तों के लिए भोग वितरण अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है. तमलुक का बर्गभीमा मंदिर हिंदू धर्म के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. यहां प्रतिदिन माता को भोग अर्पित किया जाता है और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी प्रसाद की व्यवस्था रहती है, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने बताया कि रसोई गैस की कमी के कारण 21 मार्च के बाद से सामान्य भक्तों के लिए भोग उपलब्ध नहीं कराया जा सकेगा.

मंदिर प्रबंधन के निर्णय से भक्त निराश

मंदिर प्रशासन के अनुसार जिन भक्तों ने पहले से भोग के लिए बुकिंग कर रखी है, उन्हें भी फोन करके सूचित किया जा रहा है कि गैस संकट के कारण अनिश्चितकाल के लिए भोग वितरण बंद किया जा रहा है. यदि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य होती है, तो फिर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था शुरू कर दी जायेगी. इस निर्णय से भक्तों में निराशा भी देखी जा रही है. कई श्रद्धालुओं का कहना है कि वे दूर-दूर से माता का भोग पाने की उम्मीद में आते हैं. अगर उन्हें भोग नहीं मिलेगा तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ेगा. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द एलपीजी गैस सिलेंडर संकट का समाधान निकालने की मांग की है.

जगन्नाथ धाम में भी प्रसाद की मात्रा हुई कम

दूसरी ओर गैस सिलेंडर आपूर्ति की कमी का असर दीघा जगन्नाथ धाम में भी पड़ा है. जगन्नाथ धाम ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य राधारमण दास ने बताया कि फिलहाल उनके पास कुछ गैस सिलेंडर का भंडार मौजूद है. उन गैस सिलेंडरों और लकड़ी की मदद से सीमित संख्या में प्रसाद तैयार किया जा रहा है. पहले जहां प्रतिदिन लगभग एक हजार से 1200 लोगों के लिए प्रसाद बनाया जाता था, वहीं अब केवल 200 से 250 लोगों के लिए ही प्रसाद तैयार किया जा रहा है. ट्रस्ट बोर्ड का कहना है कि जैसे ही गैस की आपूर्ति बढ़ेगी, प्रसाद वितरण को फिर से पहले की तरह सामान्य कर दिया जायेगा.

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां