Ro no D15139/23

माहौल ऐसा विकसित किया जाए कि महिलाएं सहजता से शिकायत कर सकें

महिला आयोग की अध्यक्ष की उपस्थिति में कार्यस्थल पर लैंडिग उत्पीड़न अधिनियम अंतर्गत प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कोरबा 30 अप्रैल 2026/राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष  विजया रहाटकर की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट ऑडिटोरियम में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम विषय पर प्रशिक्षण एवं  मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। प्रषिक्षण में आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष एवं एक सदस्य शामिल हुए।
अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों को बताया कि कार्यालयों में गठित आंतरिक शिकायत समिति का दायित्व है कि वे कार्य स्थल पर महिलाओं को कार्य करने का सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करायें एवं शिकायत प्राप्त होने पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करते हुए दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने समिति को न्यायालय की तरह अधिकार प्राप्त होने की जानकारी देते हुए कहा कि आंतरिक शिकायत समिति एक मजबूत समिति है वह कानून के हिसाब से काम करती है। यह समिति पुरूषों को भी न्याय दे सकती है। समिति के पास महिलाओं की शिकायत तभी पहुंचेगी जब निष्पक्ष, पारदर्शी तथा सुरक्षित वातावरण में सहानुभूति के साथ सुनवाई होगी। समिति को जांच एवं कार्यवाही के दौरान कार्यालय प्रमुख से अनुमति लेने की आवश्यकता भी नहीं होती। जो निर्णय समिति की होती है उसका पालन करने की बाध्यता होती है। उन्होंने बताया कि आंतरिक शिकायत   समिति का प्रमुख उद्देष्य कार्य स्थल में कार्य संस्कृति को बेहतर बनाना और पीड़ित को न्याय दिलाना है। इस कार्य में समिति के पूरे सदस्य की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। अध्यक्ष श्रीमती रहाटकार ने गैर सरकारी एवं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं, घरेलू कर्मचारी, ईंट भट्टा, भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों में संलग्न महिला कर्मचारियों के प्रति अपराध रोकने स्थानीय समिति का गठन करने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष  विजया रहाटकर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जन सुनवाई के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और निराकरण के निर्देष दिये। इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल