Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई- 6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री एवं तथा एक मोटर सायकल जप्त

राजनांदगांव 06 जून 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों, सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान के तहत 6.300 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री एवं तथा एक मोटर सायकल जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना छुरिया क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव से आमगांव रोड में राजेश मुगनकर के कब्जे से 70 नग 90 मिली देशी दारू संत्री महाराष्ट्र निर्मित कुल मात्रा 6.300 बल्क लीटर अवैध रूप से दो पहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर प्लस क्रमांक सीजी-08-एबी-2918 पर परिवहन करते हुए विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला श्री राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री निजाम शाह, श्री अनिल सिन्हा, श्री भोजनारायण उइके शामिल थे। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग एवं सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

    *- श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा पंडाल* *- दूर-दराज से बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शनार्थी* *- जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की…

    Read more

    पीएमजीएसवाई विभाग की तत्परता से 2.45 किमी सड़क का कार्य मानक अनुसार कराया गया पूर्ण

    राजनांदगांव 21 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आरडीसी रोड से बाकल लंबाई 2.45 किलो मीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत