Ro no D15139/23

श्रृंगीऋषि पर्वत, कर्णेश्वर मंदिर, गणेशघाट में होगा सुविधाओं का विस्तार

*जिले को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगी अलग पहचान*

धमतरी 24 मार्च 2025/ जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विस्तार की पहल शुरू हो गयी है। इसके मद्देनजर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी विकासखंड के सिहावा स्थित श्रृंगीऋ़षि पर्वत, कर्णेश्वर मंदिर और समीप स्थित महाकुण्ड तथा गणेश घाट का निरीक्षण कर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किये जाने वालों कार्यों को देखा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्रों के विकास से जिले को पर्यटन के क्षेत्र में अलग पहचान मिलेगी। इसके लिए आवश्यकता है कि इन क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधायें उपलब्ध हो, ताकि आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानियां का सामना न करना पड़े। इस दौरान कलेक्टर ने गणेश घाट के सौंदर्यीकरण, महानदी के उद्गम स्थल के आसपास रौशनी हेतु प्रस्ताव तैयार करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण स्थल है, दूरदराज से लोग श्रृंगीऋषि मंदिर और महानदी के उद्गम स्थल को देखने प्रतिदिन आते है, इसके आसपास साफ-सफाई, शौचालय आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कर्णेश्वर मंदिर का भी दर्शन किये। उन्होंने मंदिर परिसर को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्य मार्ग से मंदिर तक मार्ग के दोनों ओर विद्युत तथा वृक्षारोपण, मेला स्थल पर मुख्य मंच निर्माण, मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय, यात्रियों के रूकने के लिए विश्रामगृह, मंदिर की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी आदि के निर्माण की संभावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने महाकुण्ड का भी निरीक्षण किया और मनरेगा के तहत् सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, एसडीएम नगरी सुश्री प्रीति दुर्गम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री विमल साहू के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ