
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चौक, डुण्डेरा तहसील व जिला दुर्ग निवासी शारदा बंजारे की विगत 07 नवंबर 2024 को जोरातरई नहर के पानी में डूबनेे से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. शारदा बंजारे के भाई श्री विजय कुमार को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।







