Ro no D15139/23

दृढ़ संकल्प और शासन द्वारा सहायता से दिव्यांग बुधराम की बदली तकदीर

जिले के विकासखण्ड महासमुंद अंतर्गत ग्राम लखनपुर निवासी   बुधराम साहू 70 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। सीमित संसाधनों और शारीरिक बाधा के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग  बुधराम साहू को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 19 सितम्बर 2024 को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। इस ट्रायसायकल से वे अपने आसपास के गांवों में आसानी से आवागमन कर मौसमी साग-सब्जी, मशरूम, इमली चॉकलेट आदि का विक्रय करने लगे, जिससे उनकी दैनिक आय में निरंतर वृद्धि हुई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने लगी। इससे पूर्व वर्ष 2011 में समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें मुर्गी पालन व्यवसाय के लिए 95,000 का ऋण उपलब्ध कराया गया था। इस सहायता से उन्होंने मुर्गी पालन का कार्य प्रारंभ किया और पूरी लगन एवं मेहनत से व्यवसाय को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वे इस व्यवसाय से प्रति माह लगभग 15,000 की आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।
बुधराम साहू ने उक्त ऋण की राशि नियत अवधि से पूर्व ब्याज सहित पूर्ण रूप से चुका दी, जिसके फलस्वरूप शासन द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ब्याज की राशि सब्सिडी के रूप में वापस प्रदान की गई। वर्तमान में वे 40 नग बत्तख एवं 80 नग देशी मुर्गियों का पालन कर रहे हैं। देशी मुर्गियों से प्राप्त अंडों को हैचरी मशीन के माध्यम से चूजों में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में और अधिक वृद्धि हो रही है। शासन द्वारा उनकी मेहनत और सफलता को देखते हुए उन्हें पुनः लाभान्वित किया गया तथा 50,000 का अतिरिक्त ऋण स्वीकृत किया गया। इस ऋण राशि से श्री साहू ने बकरी पालन व्यवसाय भी प्रारंभ कर दिया है, जिसे वे मुर्गी पालन के साथ-साथ सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। आज श्री बुधराम साहू मुर्गी पालन एवं बकरी पालन व्यवसाय को बड़े स्तर पर संचालित करते हुए एक सफल एवं आत्मनिर्भर उद्यमी बन चुके हैं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!