Ro no D15139/23

दलहन, तिलहन, मक्का एवं फूलों की खेती अपनाने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें – सीईओ नंदनवार

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हेमंत नंदनवार ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं जिले के फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की बैठक ली। सीईओ   नंदनवार ने बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सीईओ श्री नंदनवार ने ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन तिलहन मक्का की खेती को ज्यादा से ज्यादा कृषकों को करने की सलाह देने के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया। रागी की खेती को भी बढावा देने एवं कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया, समय पर कृषकों को बीज एवं खाद उपलब्ध हो सकें, इस हेतु भी व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए।
उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्यानिकी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर फूलों की खेती व्यापक रूप से की जाती है उन स्थानों पर इसे बढ़ावा दिया जाये एवं फूलों के खेती के रकबा को एक वर्ष में दोगुना किया जाएं। ग्राफ्टेड बैंगन की उत्पादकता बढाने के लिए प्रयास किया जाए। इसके लिए मनरेगा में प्रस्ताव बना कर भेजने के निर्देश सहायक संचालक उद्यानिकी को दिया गया। उन्होंने जिले की नर्सरी की रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी की समीक्षा में उन्होने एफ.पी.ओ. को निर्देशित किया की सभी किसानों तक जाकर अपनी गतिविधियों से कृषकों को अवगत कराएं एवं भविष्य में ज्यादा से ज्यादा लाभ कृषकों को प्रदान किया जाएं। बैठक में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक उद्यानिकी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी एवं जिले के सभी एफ.पी.ओ. उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!