Ro no D15139/23

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक विभिन्न खेलों में भाग लेने जनजातीय खिलाड़ियों के लिए अवसर

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण का आयोजन आगामी 14 फरवरी 2026 में किया जाना निर्धारित है। इस आयोजन में राज्य टीम का गठन किए जाने हेतु जनजातीय खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कुल 9 खेल विधाओं (7 प्रतियोगिता एवं 2 प्रदर्शन खेल) को शामिल किया गया है। राज्य स्तरीय टीम में सहभागिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।
चयन ट्रायल के अंतर्गत रायपुर स्थित केवड़ाडीह स्टेडियम में कुश्ती, फुटबॉल एवं भारोत्तोलन खेलों का ट्रायल 7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। वहीं बिलासपुर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स एवं तायक्वांडो खेलों के चयन ट्रायल 7 एवं 8 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से संपन्न होंगे।
चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्थानीय महिला एवं पुरुष खिलाड़ी पात्र होंगे। चयन के समय प्रतिभागियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड अथवा स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के पात्र जनजातीय खिलाड़ियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। चयन ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी हेतु दूरभाष क्रमांक 8871419609 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा विभागीय वेबसाइट  sportsyw.cg.gov.in  का अवलोकन कर सकते हैं।
  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं